Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

राजगढ़: बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला बुर्जुग व्यक्ति का शव, जांच शुरु

राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भोजपुर थाना क्षेत्र के पपडेल चैकी अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में बिना मुंडेर के कुएं में सोमवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। बताया गया है कि वह सोमवार की शाम खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, ग्राम गोपालपुरा निवासी प्रभूलाल लोधा का शव सोमवार सुबह पड़ोसी देवचंद लोधा के खेत में बने कुएं में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया। रविवार रात 9 बजे भोजन करने के बाद प्रभूलाल लोधा खेत में फसल की सिंचाई के लिए गए थे। देर रात जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजनों ने कुएं में उनका शव देखा। पुलिस अभी यह सुनिश्चित नहीं कर सकी है कि प्रभूलाल कुएं के पास कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु किन हालातों में हुई। मामले की जांच जारी है।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *