Thursday, October 15खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बिजली बचत

कोरबा: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से दादूराम गुप्ता को मिली राहत, घर की छत पर लगाया सोलर पैनल

कोरबा: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से दादूराम गुप्ता को मिली राहत, घर की छत पर लगाया सोलर पैनल

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत, कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता ने भी लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से उनके घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित किया गया है, जिससे अब उन्हें बिजली के बिल में उल्लेखनीय कमी का अनुभव हो रहा है। दादूराम गुप्ता ने कहा, “पहले महँगाई और बढ़ती बिजली दरों की वजह से हमारे परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब सूर्य घर योजना के कारण हमें मुफ्त बिजली मिल रही है और हम अपने घर में ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित कर पा रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्थापित सोलर पैनल की क्षमता लगभग 1.5 किलावॉट है, जो उनके घर की मौजूदा विद्युत जरूरतों को पर्याप्त रूप से पूरा करता ...