Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बच्चों की सुरक्षा

<strong>‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने 56 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया</strong>

‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने 56 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जब कोई अपना अचानक बिछुड़ जाए, तब वह पीड़ा परिवार को भीतर तक झकझोर देती है। ऐसी ही पीड़ा से गुजर रहे अनेक परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत उल्लेखनीय कार्य किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में इन अभियानों के माध्यम से गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की खोज कर उन्हें उनके परिजनों से मिलाया गया है, जिससे कई चेहरों पर वर्षों बाद मुस्कान लौट आई है। रायगढ़ पुलिस ने आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 59 गुम इंसान दर्ज किए गए थे। पुलिस की सतत जांच और प्रयासों से माह जनवरी में 56 गुम लोगों को ढूंढ निकालकर परिजनों से मिलाया जा चुका है। नाबालिगों की बात करें तो जनवरी में 16 नाबालिग गुम दर्ज हुए, जिनमें से 14 गुम इंसान को पुलिस ने त्वरित का...
सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल

सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल

अपराध
सिरसा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव तिलोकेवाला के पास सोमवार को एक स्कूली बस और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में सवार विद्यार्थियों को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया जहां पिकअप चालक फतेहाबाद निवासी राजकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्कूल बस कालांवाली से लगभग 26 बच्चों को लेकर गांव तिलोकेवाला के एक निजी स्कूल में छोड़ने जा रही थी। वहीं पिकअप रतिया से सरदूलगढ़ होकर कालांवाली की तरफ जा रही थी। पिकअप चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते यह बस से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में स्कूल बस चालक नाहर सिंह और पिकअप कंडक्टर मग्घर सिंह घायल हो गए। सूचना मि...