दिल्ली में छाया कोरबा के जैविक उत्पादों का जलवा, सुगंधित चावल और स्थानीय काजू की बढ़ी मांग
दिल्ली, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा और दंतेवाड़ा जिले के किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के उत्पाद अब नई दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ‑2026) में आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। प्रधानमंत्री धन‑धान्य कृषि योजना के तहत इन दोनों जिलों के एफपीओ को पारंपरिक, जैविक और विशिष्ट कृषि उत्पादों के प्रदर्शन के लिए विशेष स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।
मेले में महामाया फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का स्टॉल प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। यहाँ सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, चीनी शक्कर चावल, रामजीरा चावल, स्थानीय काजू और अन्य पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किये गए हैं। इनकी प्राकृतिक सुगंध, विशिष्ट गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग से दिल्ली‑एनसीआर और अन्य हिस्सों से पहुंचे खरीदार और आगंतुक प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग इन उत्पादों की खरीदारी के साथ ही उनकी पौष्टिकता, उत्पा...

