Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निर्वाचन

देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू

देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) किया जाएगा। इस पुनरीक्षण में 1 जनवरी 2027 को निर्धारित अर्हता तिथि के आधार पर सूची को अद्यतन किया जाएगा, साथ ही 2027 की तीन अन्य अर्हता तिथियों—1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर—के लिये भी अग्रिम आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आधिकारिक पत्र में बताया कि यह कदम छूट गए पात्र नागरिकों, युवाओं और प्रथम बार मतदान करने योग्य लोगों को सूची में शामिल करने के उद्देश्य से है। शामिल क्षेत्रों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सम्मिल...