तमिलनाडु के कडलूर में कार-बस की भयंकर टक्कर, तीन छात्रों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल
कडलूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टकुडी के पास एझुथूर क्षेत्र में त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आवट्टी के पास रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए त्रिची और पेरम्बलूर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, जेएसए कृषि और प्रौद्योगिकी कॉलेज में अध्ययनरत छह छात्र पेरम्बलूर जिले के तिरुमांथुरै टोल प्लाज़ा क्षेत्र में सुबह करीब 3:30 बजे चाय पीने के लिए कार से गए थे। चाय पीने के बाद सभी छात्र कार से वापस अपने कॉलेज लौट रहे थे। इसी दौरान तोझुधूर के पास त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।
अनियंत्रित कार सड़क के मध्य बने सेंटर मीडियन को पार करते हुए विपरीत दिशा में चली गई। उसी समय चेन्नई ...
