Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जर्मन चांसलर

साबरमती में पतंगोत्सव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उड़ाई हनुमान पतंग

साबरमती में पतंगोत्सव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उड़ाई हनुमान पतंग

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को साबरमती आश्रम में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री और चांसलर मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। उन्होंने पारंपरिक तरीके से पतंग उड़ाकर महोत्सव का आनंद लिया, जहां उन्होंने भगवान हनुमान की आकृति वाली और 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखी हुई पतंग उड़ाई। यह यात्रा व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है, जिसमें द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन भी प्रस्तावित है।...
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी की

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी की

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। चांसलर बनने के बाद यह उनकी पहली एशिया यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम में उनका स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने आश्रम पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा की। साबरमती आश्रम में मुलाकात के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज एक ही कार में साबरमती रिवरफ्रंट के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी आज साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उत्तरायण के उत्सव में दोनों नेताओं के साथ मिलकर पतंग उड़ाने की भी संभावना है। महोत्सव में देश-विदेश से आए पतंग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का यह दौरा व्यापार, निवेश, रक्षा, और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में भारत-जर्मनी सहयोग को और मजबू...
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की सीईओ फोरम में विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की सीईओ फोरम में विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मुलाकात

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ अहमदाबाद में इंडिया-जर्मनी सीईओ फोरम में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायिक नेताओं ने व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को विस्तार देने पर विचार-विमर्श किया। मोदी और मर्ज़ ने भारत-जर्मनी आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अतिरिक्त, दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम भी दौरा किया, जहां महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की शुरुआत की थी। उन्होंने बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। चांसलर मर्ज ने चरखा चलाकर गांधीजी की विरासत का अनुभव किया। इससे पहले अहमदाबाद में द्विपक्षीय बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और व्यापार, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्र...
भारत–जर्मनी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती: मोदी

भारत–जर्मनी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती: मोदी

राष्ट्रीय
गांधीनगर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और जर्मनी एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे, क्योंकि यह मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। गांधीनगर में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान मोदी ने इस बात को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने का कार्य किया था और चांसलर मर्ज़ की वर्तमान यात्रा उसी दिशा में एक नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। मोदी ने बताया कि यह यात्रा उन अवसरों का प्रतीक है जब भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किए और अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार अब 50 अरब डॉलर की सीमा को पार कर चुका है, जो मजबूत साझेदारी का संकेत है। मोदी ने आगे बताया कि दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी स...
अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी मौजूद रहे। महोत्सव में भारत–जर्मनी मैत्री की झलक देखने को मिली, जब दोनों नेताओं ने स्वयं पतंग उड़ाकर पतंगबाजी का आनंद लिया। प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के रिवरफ्रंट पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और लोक संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उद्घाटन के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज खुले वाहन में सवार होकर महोत्सव स्थल का भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने खास तौर पर डिजाइन की गई पतंगें उड़ाईं। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री ...
प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 12-13 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह लगभग 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। इसके पश्चात 11:15 बजे से गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी। बैठक के दौरान दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समी...