Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

साबरमती में पतंगोत्सव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उड़ाई हनुमान पतंग

अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को साबरमती आश्रम में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री और चांसलर मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। उन्होंने पारंपरिक तरीके से पतंग उड़ाकर महोत्सव का आनंद लिया, जहां उन्होंने भगवान हनुमान की आकृति वाली और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखी हुई पतंग उड़ाई। यह यात्रा व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है, जिसमें द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *