Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की सीईओ फोरम में विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मुलाकात

अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ अहमदाबाद में इंडिया-जर्मनी सीईओ फोरम में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायिक नेताओं ने व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को विस्तार देने पर विचार-विमर्श किया। मोदी और मर्ज़ ने भारत-जर्मनी आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अतिरिक्त, दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम भी दौरा किया, जहां महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की शुरुआत की थी। उन्होंने बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। चांसलर मर्ज ने चरखा चलाकर गांधीजी की विरासत का अनुभव किया। इससे पहले अहमदाबाद में द्विपक्षीय बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और व्यापार, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *