Tuesday, October 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जगदलपुर

सेवा संकल्प अभियान: कच्चे शेड से पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक महेश नाग की प्रेरणादायक कहानी

सेवा संकल्प अभियान: कच्चे शेड से पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक महेश नाग की प्रेरणादायक कहानी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत उलनार के निवासी महेश नाग ने सरकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत उपलब्ध योजनाओं का सही उपयोग कर अपनी जीवन कहानी को पूरी तरह बदल दिया है। शुरुआती दिनों में उन्होंने कच्चे शेड में रहकर खेती‑बाड़ी और छोटे स्तर की डेयरी गतिविधि शुरू की। केंद्र और राज्य सरकार की कृषि एवं पशुपालन योजनाओं के मार्गदर्शन में उन्होंने आधुनिक बायो‑फीड, बेहतर दुग्ध उत्पादन तकनीक और वित्तीय सहायता प्राप्त की। समय के साथ उनकी मेहनत का फल मिला; आज महेश के पास पक्का मकान है, जिसमें दो सौ से अधिक गायें पोषित की जा रही हैं और दैनिक दुग्ध उत्पादन 150 लिटर से अधिक है। उनकी डायरी व्यवसाय अब स्थानीय बाजार और रजत बुनियादी ढाँचे के माध्यम से निर्यात भी कर रही है, जिससे परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि महेश की सफल...
75‑दिवसीय रियासत‑कालीन बस्तर दशहरा में नहीं होता रावण पुतले का दहन

75‑दिवसीय रियासत‑कालीन बस्तर दशहरा में नहीं होता रावण पुतले का दहन

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। हाल ही में बताया गया कि रियासत‑कालीन बस्तर दशहरा में राम‑रावण की कथा से कोई संबंध नहीं है। इस पारम्परिक महोत्सव में रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता. इसके बजाय बस्तर की पूजनीय मां दंतेश्वरी सहित बस्तर संभाग की देवी‑देवताओं की पूजा‑अर्चना को 13 दिनों तक निरंतर जारी रखा जाता है। यह समारोह स्थानीय जनमानस में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।...
जगदलपुर में 79 वर्षीय नानजी भाई चोपड़ा के परिजनों ने नेत्रदान कर दिखाया अद्भुत साहस

जगदलपुर में 79 वर्षीय नानजी भाई चोपड़ा के परिजनों ने नेत्रदान कर दिखाया अद्भुत साहस

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राजीव गांधी वार्ड के निवासी 79 वर्षीय नानजी भाई चोपड़ा जब दुनिया को अलविदा कहे, तो उनके परिजनों ने एक ऐसी पहल की जो सबके दिल को छू गई। अपने प्रियजन की दिली ख्वाहिश को पूरा करने के लिए परिवार ने तुरंत नेत्रदान की प्रक्रिया को अंजाम दिया। यह कदम न केवल उनके जीवन को सम्मानित करता है, बल्कि अनेक अंधे व्यक्तियों को नई रोशनी भी प्रदान करेगा। स्थानीय अस्पताल में किए गए नेत्रदान से यह सिद्ध होता है कि मृत्यु के बाद भी जीवन की आशा और मदद का प्रकाश जगा रहता है। इस सराहनीय कार्य को पूरे जगदलपुर में सराहा गया और इसे समाज में दान एवं सहानुभूति की मिसाल माना गया।...
बस्तर पंडुम में एक हजार बच्चों का सामूहिक नृत्य प्रदर्शन

बस्तर पंडुम में एक हजार बच्चों का सामूहिक नृत्य प्रदर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम के संभागस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बस्तर पंडुम के संभागस्तरीय कार्यक्रम में एक हजार स्कूली बच्चों के द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा, जिसे लेकर जोरदार तैयारी चल रही है। बस्तर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के साथ ही वीडियो कॉन...
महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने आज सोमवार को एक घर में दबिश देकर छह किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम कर रही है और आज अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की पुष्टि हेतु तुरंत नयामुण्डा में संदेहित घर में जाकर देखा गया। वहां एक महिला मिली, जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप (उम्र 32 वर्ष) निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर बताया। उसके घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग के अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 6 क...
जगदलपुर में स्कॉर्पियो वाहन तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत, चार घायल

जगदलपुर में स्कॉर्पियो वाहन तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत, चार घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कालीपुर स्थित तालाब में शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो वाहन के डूबने से तीन युवकाें की माैत हाे गई, वहीं चार अन्य युवक घायल हैं। सिटी कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर के निकट ग्राम कालीपुर क्षेत्र से शनिवार देर रात क्रिकेट मैच खेल कर कार सवार युवक लौट रहे थे, इसी बीच स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में भावेश नागे (38), शेखर (33) एवं मनीष नेवर (41) सभी निवासी जगदलपुर की माैत हो गई है। आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी और उन्होंने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर चार युवकों की जान बचा ली है। घायल चार युवकों की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। एएसपी महेश्वर नाग ने कहा कि हादसे के कारण ...
टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू

टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्र सरकार ने वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) और फिटनेस की अवधि समाप्त होने की जांच के लिए टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू करने का कार्य प्रारंभ किया है। इस प्रणाली में जैसे ही फास्टैग का स्कैन किया जाता है, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटली जांचा जाता है। यदि वाहन के दस्तावेज जैसे कि इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई कमी पाई जाती है, तो टोल प्लाजा से निकलते ही चालान कट जाता है। पहले चरण में हाईवे के टोल प्लाजा पर यह प्रणाली लगाई गई है, इसके बाद स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर इसे लागू करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस तंत्र को सीधे परिवहन विभाग के सर्वर से जोड़ा गया है। अब राजमार्ग पर वाहन को कोई नहीं रोकेगा, लेकिन यदि गाड़ी का बीमा खत्म है, पीयूसी नहीं है या फिटनेस फेल ...
संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे वन मंत्री केदार

संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे वन मंत्री केदार

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकतंत्र के मंदिर की कार्यप्रणाली को समझने और युवाओं में संसदीय गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार 15 जनवरी को जगदलपुर में संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन होने जा रहा है। संभाग स्तरीय आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह गरिमामय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के समीप कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न होगा। ​इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सांसद बस्तर महेश कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत...