महिला हत्या मामले में देवर की गिरफ्तारी, साथी की खोज जारी
प्रयागराज, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाने की पुलिस टीम ने एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए रविवार देर रात मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल एक अन्य युवक की खोज जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप कुमार है, जो कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी दी कि प्रदीप के साथी पप्पू मूसहर उर्फ रामसजीवन की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को प्रदीप कुमार ने थाने में अपनी भाभी सीमा देवी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस को गुमशुदा की खोज के दौरान पता चला कि बलकरनपुर गाँव में एक प्लास्टिक की बोरी में एक शव कुएँ में मिला है। शव मिलने के बाद पुलिस ने धारा-103 (1), 238, 61(...




