Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आईडीए

कांग्रेस का 490 करोड़ निवेश और 4,000 रोजगार प्रस्ताव पर सवाल, इंदौर की ज़मीन मामले में लोकायुक्त जांच की मांग

कांग्रेस का 490 करोड़ निवेश और 4,000 रोजगार प्रस्ताव पर सवाल, इंदौर की ज़मीन मामले में लोकायुक्त जांच की मांग

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में निवेश हेतु ज़मीन उपलब्ध कराने और बाद में उसके उपयोग में परिवर्तन को लेकर कांग्रेस ने सार्वजनिक सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने 2007 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किए गए एक निवेश समझौते का हवाला देते हुए संबंधित भूमि के आवंटन, उपयोग, डायवर्शन तथा बिक्री की लोकायुक्त से जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि लगभग 490 करोड़ रुपये के निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार देने के प्रस्ताव के बावजूद परियोजना ने घोषित लक्ष्य को पूरा नहीं किया। नायक के अनुसार, JKM Investment Pvt. Ltd. के निदेशक अभिषेक मोदी के माध्यम से किए गए समझौते में 490 करोड़ रुपये का कुल निवेश, जिसमें 280 करोड़ रुपये विदेशी पूँजी शामिल है, तथा एक बड़े मॉल के निर्माण के जरिए 4,000 नौकरियों ...