
हरिद्वार, 24 नवंबर (हि.स.)। देव दीपावली और गुरु नानक जयंती के अवसर पर मंगलवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के रमता पंच परमेश्वर की जमात ने शहर के दरवाज़े पर प्रवेश किया। शाम करीब छह बजे चंडी चौक पर पहुँची संतों की जमात का स्वागत प्रशासन और श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से किया। इस दौरान हहर-हर महादेव और भगवान श्री दत्तात्रेय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जमात का आगमन कुंभ महापर्व 2027 की तैयारियों के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशन और उप आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज की अध्यक्षता में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नगर प्रवेश संपन्न हुआ।
इष्ट देवताओं और भगवान श्री दत्तात्रेय की पालकी के साथ निकली शोभायात्रा चंडी चौक से शुरू होकर वाल्मीकि चौक और बिल्वकेश्वर रोड होते हुए पांडेवाला, ज्वालापुर पहुँच गई। यात्रा में त्रिशूल, डमरू और भगवा पताकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया और आरती उतारी।
चंडी चौक पर कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह और अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने साधु‑संतों एवं पंचों का माल
