Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला

रायपुर, 26 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड और संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास में आज मखाना कार्यशाला का आरम्भ हुआ। स्वामी विवेकानन्द सभागार में सुबह 11 बजे कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लगभग 250–300 किसान, महिला स्व‑सहायता समूहों के सदस्य और मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व ओड़ीसा के किसानों के साथ-साथ कृषि, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, तथा कई संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। साथ ही मखाना के विभिन्न उत्पादों व प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

कार्यशाला के दौरान मखाना की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मशीनीकरण, मूल्य संवर्धन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा विपणन पर विशेषज्ञ चर्चा की गई। राष्ट्रीय मखाना संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, प्रसंस्करण के मुख्य वैज्ञानिक धमेन्दर कुमार, बिहार के मखाना विशेषज्ञ डॉ. विद्यानन्द झा, केंद्रीय फसल‑कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार विश्वकर्मा तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. घनश्याम दास साहू और डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर ने अलग‑अलग विषयों पर व्याख्यान दिए।

मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ के सम्मिलन के बाद प्रदेश में मखाना उत्पादन के विस्तार की संभावनाएँ बढ़ी हैं। वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय व संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के सहयोग से प्रदेश में 133.862 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है, जिसमें 96.438 हेक्टेयर तालाबों में तथा 37.424 हेक्टेयर कम गहरे पानी वाले खेतों में है। साथ ही 15 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना बीज उत्पादन कार्यक्रम भी चल रहा है। धमतरी, रायपुर (आरंग), बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर‑चांपा प्रमुख मखाना उत्पादक जिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *