
रायपुर, 24 नवंबर (हि. स.). उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँच कर वहाँ आयोजित सोनोग्राफी व नेत्र जांच शिविर का अवलोकन किया। शिविर के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराने आए मरीजों से बातचीत की, उनकी स्थिति जानी और उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
श्री शर्मा ने उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र तथा आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने रक्तदान को “महादान” कहा तथा इसे “किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य” बताया। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी मरीज को पड़ सकती है, अतः समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित होना चाहिए, इस बात पर बल देते हुए।
श्री विजय शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को इस मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य में सहभागी बनने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं, तथा सभी उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर उपयोग हेतु मार्गदर्शन दिया।
