Sunday, October 11खबर जो असर करे |
Shadow

शिमला पुलिस ने इस साल नशा तस्करी में 549 गिरफ्तार, 12.61 करोड़ की संपत्तियां जब्त की

शिमला, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। शिमला पुलिस ने इस वर्ष 9 अक्टूबर तक नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। NDPS अधिनियम के तहत कुल 271 मामले दर्ज कर 549 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारीयों में 80 मुख्य सप्लायर और 61 ड्रग सप्लाई नेटवर्क के सदस्य शामिल हैं। साथ ही, अपराधियों की कुल संपत्ति में से 12.61 करोड़ रुपये की जप्ती की गई, जिससे नशा तस्करी के खिलाफ प्रतिबंध को और सुदृढ़ करने का संदेश मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *