Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Shimla

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी, तीन की मौत और कई घायल

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी, तीन की मौत और कई घायल

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के नेरवा से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस उत्तराखंड में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा आज सुबह उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र में कुआनु, मीनाक रोड पर हुआ, जब बस ने एक अन्य वाहन को पास देते समय नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य यात्री घायल हैं। हादसा हिमाचल और उत्तराखंड की सीमाओं के करीब हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त बस एचआरटीसी के नेरवा डिपो की है, जिसका नंबर एचपी-66ए-2588 है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। यह बस समय पर नेरवा से पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई थी। चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यात्रा की थी। एचआरटीसी के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की ह...
सोशल मीडिया पर मानहानि का मामला, महिला की शिकायत पर एफआईआर

सोशल मीडिया पर मानहानि का मामला, महिला की शिकायत पर एफआईआर

अपराध
शिमला, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक महिला और उसके परिवार की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर डाले गए कुछ पोस्टों के कारण उसे और उसके परिजनों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। ये मामला शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ स्क्रीनशॉट देखे। ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बनाई गई एक आईडी से किए गए पोस्टों के थे। इनमें उनके और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक, अश्लील और गाली-गलौज से भरी भाषा का प्रयोग किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि इन फेसबुक पोस्टों में न केवल उनके ...