
वाराणसी, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 03.86 सेकंड का समय दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीतकर अपने कारखाने और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि बरेका के एथलीट्स के लिए एक प्रेरणादायक कदम है और स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह का संचार कर रही है।
