Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

जबलपुर: पनागर में नहर में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जबलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पनागर क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पनागर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक महिला की पहचान सुलोचना बाई के रूप में की गई है, जो कुंडम की मूल निवासी थीं और वर्तमान में पनागर में पोल्ट्री फार्म पर काम कर रही थीं। परिजनों का कहना है कि वह शनिवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार की सुबह उनकी लाश नहर के किनारे पाई गई।

लाश के.gले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि महिला को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *