सूरजपुर में ‘कौशल दान अभियान’ शुरू, नागरिकों को विशेषज्ञता साझा करने का अवसर
सूरजपुर, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने सूरजपुर में स्थानीय प्रतिभा और अनुभवी नागरिकों के हुनर को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से कौशल दान अभियान की शुरुआत की। यह पहल कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में लागू हुई है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, प्रौद्योगिकी और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ स्वयंसेवकों के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
अभियान के अंतर्गत शिक्षण, संगीत, नृत्य, खेल, जिम एवं फिटनेस, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, कला, तकनीकी कार्य, कृषि और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में दक्ष नागरिक अपने रुचि और उपलब्ध समय के अनुसार इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस तरह स्थानीय प्रतिभा का उपयोग सामुदायिक विकास में किया जाएगा और युवाओं को अनुभवी लोगों से सीधे सीखने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन का मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति के पास कोई न कोई खास हुनर या अनु...







