Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

जनगणना 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से….. जाति के साथ देनी होगी ये जानकारियां

जनगणना 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से….. जाति के साथ देनी होगी ये जानकारियां

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साल 2027 की जनगणना (Census) का दूसरा चरण (Second phase) 17 अगस्त (August 17) से शुरू होगा। इस जनगणना (Census) में 1931 के बाद पहली बार लोगों की जाति भी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, इसकी भी संभावना है कि लोगों के माता-पिता की जन्म तिथि (Parents' date of birth) और जन्म स्थान की जानकारी भी दर्ज की जाए। जनगणना के दौरान जिन लोगों के पास पासपोर्ट होगा, उनका पासपोर्ट नंबर भी लिया जा सकता है। आधार नंबर केवल स्वेच्छा से दिया जा जा सकेगा। कहां और कब से शुरू होगा दूसरा चरण?गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की। इसमें मंत्रालय ने बताया कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाके में जनगणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। इससे पहले 17 अगस्त से 30 अगस्त तक लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसका मतलब है कि जनगणना के दूसरे चरण की प्रश्नावली...
पूर्वी अफ्रीकी देश Ethiopia में भूस्खलन से 14 मौतें…. कई लोग मलबे में दबे, कई लापता

पूर्वी अफ्रीकी देश Ethiopia में भूस्खलन से 14 मौतें…. कई लोग मलबे में दबे, कई लापता

अंतरराष्ट्रीय
अदीस अबाबा। पूर्वी अफ्रीका (East Africa) के देश इथियोपिया (Ethiopia) के अमहारा क्षेत्र (Amahara region) में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन (Landslide) में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। क्या धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुआ हादसा?यह हादसा त्सादकाने देब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र जल से शुद्धिकरण के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। यह अनुष्ठान लंबे समय से बीमारियों से राहत और आध्यात्मिक उपचार की मान्यता से जुड़ा माना जाता है। कई लोग अब भी मलबे में फंसेडायोसीज के महाप्रबंधक मेगाबे हादिस नेका तिबेब अबाबू के अनुसार, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में से 11 का अंतिम संस्कार मठ परिसर में कर दिया गया है, जबकि अन्य के...
फेस्टिवल सीजन में महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट… 5% से ज्यादा बढ़े चीनी-चावल के दाम

फेस्टिवल सीजन में महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट… 5% से ज्यादा बढ़े चीनी-चावल के दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कमजोर मानसून (Weak Monsoon), वैश्विक संकट (Global Crisis) और जमाखोरी (Hoarding) ने देश में त्योहारी सीजन (Festive Season) की शुरुआत के साथ ही महंगाई (Inflation) बढ़ा दी है। एक माह में चीनी और चावल (Sugar and Rice) के दाम पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, देशभर के बाजारों में चीनी की थोक कीमतें बीते एक महीने में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर औसतन 4,593 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई हैं। एक साल में दाम 7.64 फीसदी बढ़े हैं। वहीं, खुदरा बाजार में कीमत एक महीने पहले के 47.11 रुपये से बढ़कर 3 अगस्त, 2026 को 49.53 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। उधर, चावल की अखिल भारतीय औसत दैनिक खुदरा कीमत मासिक आधार पर 2.27 फीसदी बढ़कर 3 अगस्त को 45.13 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। एक महीने पहले चावल की खुदरा कीमत 44.13 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दक्षिण भारत के राज्यों, आ...
EPFO: 25 हजार रुपये वेतन वालों को भी PF और पेंशन का लाभ…. प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

EPFO: 25 हजार रुपये वेतन वालों को भी PF और पेंशन का लाभ…. प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले उन लाखों कर्मचारियों को भी पीएफ (PF) और पेंशन (Pension) का लाभ मिल सकता है, जिनका मासिक बेसिक वेतन (Monthly Basic Salary) 25,000 रुपये है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) (Employees' Provident Fund - EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) (Employees' Pension Scheme -EPS) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। नया नियम 20 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी पंजीकृत कंपनियों पर लागू होगा। आखिरी बार इसमें सितंबर, 2014 में संशोधन किया गया था। पहले 30,000 रुपये करने का था प्रस्तावसूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ ने पहले वेतन सीमा को बढ़ाकर 30,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, वित्त मंत्रालय के साथ गहन सम...
दतिया उपचुनाव के रिजल्ट पर BJP के IT सेल प्रमुख बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’

दतिया उपचुनाव के रिजल्ट पर BJP के IT सेल प्रमुख बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly seat) पर उपचुनाव (Bypoll) में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को 6016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। इस नतीजे के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘दतिया उपचुनाव चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिणाम का निष्पक्ष विश्लेषण अलग तस्वीर दिखाता है।’ उन्होंने दावा किया कि इसे कांग्रेस के पक्ष में "प्रचंड जनादेश" नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस के पक्ष में जनादेश नहीं मान सकतेअमित मालवीय ने 2023 के विधानसभा चुनाव और मौजूदा उपचुनाव के आंकड़ों की तुलना करते हुए चार प्रमुख बिंदु गिनाए। उनके मुताबिक, कांग्रेस का वोट शेयर 2023 के 50.8 प्रतिशत से घटकर 42.39 प्रतिशत रह गया, यानी 8 प्रतिशत से अध...
FSSAI की बड़ी कार्रवाई… डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर ‘100% प्योर’ वाले दावों के साथ रोक

FSSAI की बड़ी कार्रवाई… डाबर के कई उत्पादों की बिक्री पर ‘100% प्योर’ वाले दावों के साथ रोक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India- FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Limited) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स पर '100 प्रतिशत' वाले भ्रामक दावों (Misleading claims) के साथ बिक्री करने पर रोक लगा दी है. FSSAI ने जांच में पाया कि वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स के लिए '100% नेचुरल', '100% प्योर', '100% प्योरिटी गारंटेड', '100% ऑर्गेनिक' और '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' जैसे दावों का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा था। ऑथोरिटी ने बताया कि इस तरह के दावे फूड सिक्योरिटी लॉ का उल्लंघन करते हैं. ऐसे दावे 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018' के खिलाफ हैं. ये दावे अस्पष्ट और असत्यापित हैं, जो सीधे तौर पर ग्राहकों को गुमराह करते हैं।. किन प्रोडक्ट्स पर लगा ये बैन?FSSAI ने सोशल मीडिया पर बताया...
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत, जीतू पटवारी ने बताया भाजपा के खिलाफ जनादेश

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत, जीतू पटवारी ने बताया भाजपा के खिलाफ जनादेश

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश
दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की। मतगणना की शुरुआत 451 डाक मतपत्रों की गणना से हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की गई। उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम समय तक पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में डटा रहा और इसी समर्पण का परिणाम पार्टी के पक्ष में आया। पटवारी ने दावा किया कि दतिया के मतदाताओं ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित कुशासन, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर हो रहे अत्याचार, बढ़ती ...
राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के 13 में से आठ स्वर्ण महिलाओं के नाम, ‘नारी शक्ति’ बनी भारतीय अभियान की ताकत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के 13 में से आठ स्वर्ण महिलाओं के नाम, ‘नारी शक्ति’ बनी भारतीय अभियान की ताकत

खेल
नई दिल्ली। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी ताकत देश की महिला खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। भारतीय दल के 13 स्वर्ण पदकों में से आठ स्वर्ण महिला खिलाड़ियों ने जीतकर यह साबित कर दिया कि भारतीय खेलों में अब 'नारी शक्ति' केवल भागीदारी नहीं, बल्कि सफलता की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जूडो और पैरा एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे अभियान की अगुवाई की। यह भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती ताकत, आत्मविश्वास और निरंतर सफलता का प्रमाण है। भारोत्तोलन में ओलंपिक चैंपियन मीराबाई चानू ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी महानता साबित की। पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अस्मिता डे ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खे...
इम्तियाज अली का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, सालों से नहीं मिली बड़ी सफलता

इम्तियाज अली का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, सालों से नहीं मिली बड़ी सफलता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एक समय 'जब वी मेट' और 'लव आज कल' जैसी सुपरहिट फिल्मों से रोमांटिक सिनेमा की नई पहचान बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली पिछले 17 वर्षों से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के लिए जूझ रहे हैं। 2009 में रिलीज हुई 'लव आज कल' के बाद उनकी कोई भी थिएटर रिलीज फिल्म व्यावसायिक रूप से बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी। 'रॉकस्टार' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों को समय के साथ कल्ट का दर्जा और समीक्षकीय प्रशंसा जरूर मिली, लेकिन टिकट खिड़की पर ये उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वहीं 'तमाशा', 'जब हैरी मेट सेजल' और 2020 की 'लव आज कल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। ओटीटी पर रिलीज हुई 'चमकिला' ने इम्तियाज अली को एक बार फिर चर्चा में जरूर ला दिया, लेकिन थिएटर में उनकी वापसी मानी जा रही 'मैं वापस आऊंगा' भी उनकी किस्मत नहीं बदल सकी। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म ने भारत में कर...
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, यश का नया पोस्टर जारी

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, यश का नया पोस्टर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया दमदार पोस्टर जारी करते हुए इसकी ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। नए पोस्टर में यश अपने किरदार 'राया' के रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्टर में यश की सिर्फ सिल्हूट दिखाई गई है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। मेकर्स ने इस बार भी फिल्म की कहानी से पर्दा नहीं उठाया है, बल्कि रहस्य को बरकरार रखते हुए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब तक रिलीज हुए टीजर और पोस्टर्स की तरह इस नए पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस फिल्म की कहानी और यश के किरदार को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। फिल्म का ट्रेल...