Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

सेना के लिए 2500 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदेगी सरकार… सैनिकों को 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे हथियार और राशन

सेना के लिए 2500 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदेगी सरकार… सैनिकों को 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे हथियार और राशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) से सटी दुर्गम सीमाओं (Inaccessible Borders) पर तैनात सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। रक्षा मंत्रालय 2,500 से अधिक लॉजिस्टिक्स ड्रोन (Logistics drone) खरीदने की तैयारी में है। इस पहल के बाद सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात जवानों तक राशन, हथियार और जीवनरक्षक दवाइयां पहले से अधिक तेजी और आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। युद्ध जैसी परिस्थितियों में गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरण भी कम समय में मोर्चे तक पहुंचाए जा सकेंगे। तीन अलग-अलग ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खरीदे जाएंगे ड्रोनभारतीय सेना ने लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीद के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (RFI) जारी कर दी है। योजना के तहत तीन श्रेणियों के ड्रोन खरीदे जाएंगे, जो अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में संचालन करने में सक्षम...
युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध (Ukraine War) के बीच रूस (Russia) में एक नया घोटाला (New Scam) सामने आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं (Women) युद्ध पर जा रहे सैनिकों (soldiers) से जल्दबाजी में शादी (Fake Marriage) कर रही हैं और उनकी मौत के बाद मिलने वाला सरकारी मुआवजा (Compensation) हड़प जा रही है। रूस में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सैनिकों ने मोर्चे पर जाने से ठीक पहले या अस्पताल में मौत से पहले शादी की। इस पूरे घोटाले में सिर्फ महिलाएं व युवतियां ही नहीं, अस्पताल से लेकर सेना तक पर मिलीभगत के आरोप हैं। सबसे चर्चित मामला एक सैन्य अस्पताल में कार्यरत नर्स का है, जिस पर आरोप है कि उसने इलाज करा रहे पांच घायल सैनिकों से अलग-अलग समय पर शादी की। वह सैनिकों की मौत के बाद उनका मुआवजा लेना चाहती थी। पिता की मौत के बाद बेटी को पता चला-दो ...
लद्दाख के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होगी देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी

लद्दाख के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होगी देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू/लेह । देश में पहली बार लद्दाख (Ladakh) के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में गाइडेड हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी (Guided High-Altitude Wildlife Safari) शुरू होने जा रही है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinai Kumar Saxena) ने स्नो लेपर्ड और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स पर विशेष सफारी शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य केवल पर्यटकों को दुर्लभ वन्यजीवों से रूबरू कराना ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों को संरक्षण गतिविधियों और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था का भागीदार बनाना भी है। यह देश में समुदाय आधारित वन्यजीव संरक्षण और इको टूरिज्म का पहला व्यापक मॉडल माना जा रहा है। वन विभाग को कांजीरंगा और रणथंभौर की तर्ज पर विशेष ओपन बैक जीपों से गाइडेड सफारी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षित स्थानीय ड्राइवर और गाइड पर्यटकों को निर्धारित मार्गों पर ले जाएंगे।...
Women T-20 Asia Cup 2026 का शेड्यूल जारी…. 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women T-20 Asia Cup 2026 का शेड्यूल जारी…. 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

खेल
दुबई। महिला टी20 एशिया कप 2026 (Women Asia Cup 2026) का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होगा। भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) अपने अभियान की सबसे बड़ी चुनौती 5 सितंबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेलेगी. टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रुप राउंड के बाद शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (6 अगस्त) को टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया. इस बार क्रिकेट प्रेमियों की सबसे ज्यादा नजर 5 सितंबर पर रहेगी, जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आठ टीमों वाला यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा. उद्घाटन मुकाबला ग्रुप-A में हॉन्गकॉन्ग और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, थाईलैंड, हॉन्गकॉ...
MP में फिर जोर पकड़ रहा मानसून…. आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP में फिर जोर पकड़ रहा मानसून…. आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में तमाम सिनोप्टिक सिस्टम एक्टिव (Synoptic System Active) होने के कारण अगले 5 दिनों तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के उत्तरी जिलों में गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश छिटपुट रही. सबसे अधिक 60.0 मिलीमीटर (mm) बारिश मुरैना जिले में दर्ज की गई. सीहोर में सबसे तेज झोंकेदार हवाएं (37 किमी/घंटा) दर्ज की गईं. सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजगढ़ में 33.0°C दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश 'फेयरली वाइडस्प्रेड' यानी व्यापक रही. सबसे अधिक 75.0 mm भारी बारिश सीधी जिले में दर्ज की गई. इसके अलावा सिंगरौली और मैहर में भी भ...
₹2000 के UPI ट्रांजैक्शन पर कौन देगा MDR…. वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा- भ्रम फैला रहे कांग्रेसी

₹2000 के UPI ट्रांजैक्शन पर कौन देगा MDR…. वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा- भ्रम फैला रहे कांग्रेसी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली (संशोधन) विधेयक, 2027 (Payment and Settlement Systems (Amendment) Bill, 2027) बीते मंगलवार को संसद (Parliament) में पेश किया है. इस बिल को लेकर लगातार विपक्ष मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. इस बिल के तहत मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट (Merchant Discount Rate- MDR) लागू करने की बात कही गई है. यह चार्ज 2000 रुपये से ज्‍यादा की यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लागू किया जा सकता है. यानी अगर 2000 रुपये से ज्‍यादा का पेमेंट एकबार में किया जाता है, तो MDR चार्ज देना होगा। संसद में विधेयक पेश होने के बाद से ही कन्फ्यूजन इस बात का है कि आखिर ये चार्ज किसपर लागू होगा. विपक्ष लगातार सरकार पर इसे लेकर निशाना साधता नजर आया. अब सरकार ने खुद साफ-साफ बता दिया है कि ये MDR Charge किस पर लागू होगा. वित्त मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर प...
CBI जांच में बड़ा खुलासा…पर्चियां बनाईं… प्रश्न रटे और होटल में जाकर लिखे….3 एक्सपर्ट ने लीक किए पेपर

CBI जांच में बड़ा खुलासा…पर्चियां बनाईं… प्रश्न रटे और होटल में जाकर लिखे….3 एक्सपर्ट ने लीक किए पेपर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले (NEET UG Paper Leak) को लेकर चल रही सीबीआई जांच (CBI investigation) में खुलासा हुआ है कि तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट (Subject Expert) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) (National Testing Agency -NTA) के दिल्ली स्थित ऑफिस से परीक्षा के प्रश्न अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाले। इनमें एक एक्सपर्ट ने प्रश्नों को कागज की छोटी छोटी पर्चियों पर लिखकर छिपाया, जबकि दो अन्य विशेषज्ञों ने प्रश्न याद कर लिए और बाद में होटल के कमरे में जाकर उन्हें लिख लिया या NCERT की किताबों में संबंधित पैराग्राफ मार्क कर दिए। सीबीआई के मुताबिक यह मुमकिन इसलिए हो पाया क्योंकि एनटीए ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कॉन्फिडेंशियल सेक्शन से बाहर निकलते समय इन एक्सपर्ट्स की तलाशी नहीं ली जाती थी। इसके अलावा वहां CCTV निगरानी के लिए कोई लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी नहीं था। गौरतलब है कि दिल्ली फा...
पेट्रोल में एथेनॉल के बाद CNG-PNG में बायोगैस मिलाने की तैयारी…. गोबरधन योजना को मंजूरी

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद CNG-PNG में बायोगैस मिलाने की तैयारी…. गोबरधन योजना को मंजूरी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पेट्रोल (Petrol) में एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) को लेकर बहुत सारे लोग विरोध में उतर चुके हैं। वहीं सरकार ने बायोगैस उत्पादन (Biogas Production) को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना ‘गोबरधन’ (National Integrated Scheme ‘GOBAR-DHAN’) को मंजूरी दी है। 23,731 करोड़ रुपये की यह योजना दस वर्षों में पूरी की जाएगी। इसके तहत सीएनजी-पीएनजी में पांच फीसदी तक बायोगैस मिलाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक अगले 10 साल में 23,731 करोड़ की गोबरधन योजना पूरी की जाएगी। इस योजना के तहत सीएनजी और पीएनजी में पांच फीसदी तक बायोगैस मिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। योजना के तहत कृषि अपशिष्ट, गोबर, जैविक कचरा, अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन, जैविक खाद में बदला जाए...
अदन की खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव, टैंकर के पास धमाके से मचा हड़कंप; हूती मिसाइल हमले की आशंका

अदन की खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव, टैंकर के पास धमाके से मचा हड़कंप; हूती मिसाइल हमले की आशंका

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता गहरा गई है। यमन के दक्षिणी तट से सटी अदन की खाड़ी में एक तेल टैंकर के बेहद करीब जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और टैंकर को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, यह घटना अदन से करीब 95 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हुई। जहाज के कप्तान ने बताया कि टैंकर के बेहद नजदीक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। इसी बीच यमन के अल-बैदा प्रांत के मुकयारस क्षेत्र से स्थानीय सूत्रों ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने वहां से अदन की खाड़ी की दिशा में एक म...
दतिया उपचुनाव के बाद बदले सियासी तेवर, नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज से मांगी माफी

दतिया उपचुनाव के बाद बदले सियासी तेवर, नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज से मांगी माफी

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपने पुराने बयान पर खेद जताया है। चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए उनके एक बयान को लेकर कुशवाहा समाज में नाराजगी की चर्चा रही थी। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इस विवाद का असर उपचुनाव के नतीजों पर भी पड़ा। हार के बाद भाजपा ने दतिया जिला इकाई को भी भंग कर दिया था। पत्र जारी कर जताया खेद बुधवार को जारी एक लिखित संदेश में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वह जीवनभर कुशवाहा समाज का सम्मान करते रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि वह सपने में भी इस समाज का अपमान करने की कल्पना नहीं कर सकते। यदि उनके किसी शब्द से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह उन शब्दों को वापस लेते हैं और इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। तोमर ने ...