Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो फिर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर… फटाफट करें ये काम

16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो फिर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर… फटाफट करें ये काम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। क्या आपने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कर ली है. अगर नहीं, तो फिर आपका इंडेन (Inden), एचपी (HP) या फिर भारत गैस (Bharat Gas) कनेक्शन सस्पेंड (Connection Suspended) किया जा सकता है. गैस प्रोवाइडर कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट कर रही हैं कि 16 अगस्त तक एलपीजी सिलेंडर से जुड़े इस काम को हर हाल में पूरा कर लें. अगर तय की गई लास्ट डेट तक ये ये काम नहीं किया जाता, तो फिर एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत पेश आ सकती है. इस काम को आसानी से घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है और इसमें महज कुछ मिनटों का समय लगता है। 16 अगस्त की डेडलाइन मत भूलेंऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें LPG e-KYC प्रोसेस पूरा करने के लिए अलर्ट किया जा रहा है. इसके अलावा ...
रांची लाठीचार्ज पर प्रशासन बोला…. अधिकारियों पर जूते-चप्पल फेंके, जवान को कुचलने की कोशिश की

रांची लाठीचार्ज पर प्रशासन बोला…. अधिकारियों पर जूते-चप्पल फेंके, जवान को कुचलने की कोशिश की

राज्य, राष्ट्रीय
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission- JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Jharkhand Staff Selection Commission-JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकाला. इस दौरान विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. प्रशासन ने अपनी इस कार्रवाई का बचाव किया और अपनी कार्रवाई को संयमित बताया है. साथ ही प्रशासन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस जवान पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। दरअसल, छात्र JSSC-CGL परीक्षा को तुरंत रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कथित धांधली की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग को लेकर 24 जुलाई से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शुर...
MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
डिंडौरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडौरी जिले (Dindori district) के मेंहदवानी जनपद क्षेत्र में धमनी से कुसेरा के बीच करीब तीन साल पहले बनाई गई सड़क तेज बारिश (Heavy rain) के बाद क्षतिग्रस्त होकर बह गई। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी बताई जा रही इस सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के टूटने से जहां ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है, वहीं सड़क का मलबा खेतों में पहुंचने से किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश के दौरान सड़क और पुलिया के आसपास पानी का तेज बहाव हुआ। पानी का दबाव बढ़ने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। सड़क के बहने के बाद मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में छाए यश, दिखा एक्शन का दमदार अंदाज

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में छाए यश, दिखा एक्शन का दमदार अंदाज

मनोरंजन
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन, सत्ता की भूख, धोखे, प्यार और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म एक बड़े गैंगस्टर वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर किरदार की अपनी कहानी और मकसद है। दमदार एक्शन सीक्वेंस, भव्य विजुअल्स और शानदार प्रोडक्शन डिजाइन ट्रेलर को बड़े पैमाने की फिल्म का एहसास कराते हैं। फिल्म की कहानी में राय और उसके बेटे टिकट के रिश्ते को अहम जगह दी गई है। खास बात यह है कि यश फिल्म में राय और टिकट, यानी पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच टकराव देखने को मिलता है, जिससे इसे 'यश बनाम यश' की दिलचस्प भिड़ंत कहा जा रहा है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पुरस्कार...
नई प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच, ‘मिस शी इंडिया 2027’ शुरू

नई प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच, ‘मिस शी इंडिया 2027’ शुरू

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
देश में फैशन, मनोरंजन और क्रिएटिव टैलेंट को नया मंच देने की दिशा में हैदराबाद की मीडिया कंपनी ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट ने 'मिस शी इंडिया 2027' के मेगा आयोजन की शुरुआत की है। करीब छह महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के 23 शहरों से 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित कार्यक्रम से 'ग्रेडिएंट एशियन फैशन टूर' के 25वें सीजन की शुरुआत भी हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और फैशन स्टाइल का प्रदर्शन किया। आयोजन का ग्रैंड फिनाले फरवरी में हैदराबाद में प्रस्तावित है, जहां विजेता का चयन किया जाएगा। इस मौके पर ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विमल माथुर ने कहा कि 'मिस शी इंडिया 2027' सिर्फ एक प्रतियोगिता या रैंप शो नहीं, बल्कि भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी और महिला प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने क...
हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की नई पारी, रसेल क्रो संग साझा करेंगी स्क्रीन

हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की नई पारी, रसेल क्रो संग साझा करेंगी स्क्रीन

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो और प्रियंका आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर 'ब्लूफ्लाई' में पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन निमरॉड एंटल करेंगे, जिन्हें 'प्रेडेटर्स' और 'वेकेंसी' जैसी फिल्मों के अलावा लोकप्रिय सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। बड़े बजट की इस फिल्म में प्रियंका और रसेल की जोड़ी के साथ दर्शकों को एक्शन, रहस्य और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्लूफ्लाई' को आधिकारिक तौर पर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने की योजना है। कहानी संयुक्त राष्ट्र के एक परेशान अनुवादक के इर्द-गिर्द घूमती है,...
मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ा जोर, भोपाल समेत कई शहरों में तेज बारिश का दौर, कई स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ा जोर, भोपाल समेत कई शहरों में तेज बारिश का दौर, कई स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कम बारिश के बाद अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।भोपाल में रातभर बारिश, वीआईपी रोड पर गिरा पेड़राजधानी भोपाल में शनिव...
कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त तेज लेजर लाइट से चौंधिया गई पायलट की आंखें… टला बड़ा हादसा

कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त तेज लेजर लाइट से चौंधिया गई पायलट की आंखें… टला बड़ा हादसा

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। कोलकाता (Kolkata) में शनिवार रात 159 यात्रियों से भरे एक प्लेन (Plane) के साथ बड़ा हादसा टल गया. मलेशिया से आ रही फ्लाइट जैसे ही नीचे उतरने वाली थी, कॉकपिट की तरफ आई एक तेज लेजर लाइट (Intense laser light) की वजह से पायलट की आंखें चौंधिया गईं. गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत लैंडिंग (Landing) रोककर प्लेन को वापस हवा में मोड़ लिया. बाद में दोबारा चक्कर लगाकर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से आई मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट जैसे ही नीचे उतरने वाली थी, किसी ने जमीन से कॉकपिट पर तेज लेजर लाइट मार दी. इस रोशनी की वजह से कुछ सेकंड के लिए पायलट की आंखें चौंधिया गईं. गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत लैंडिंग रोककर प्लेन को वापस हवा में मोड़ लिया. बाद में द...
मानसून सत्र: लोकसभा में आज कई अहम बिल पेश करने की तैयारी…. हंगामे के आसार

मानसून सत्र: लोकसभा में आज कई अहम बिल पेश करने की तैयारी…. हंगामे के आसार

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) में सोमवार को एक बार फिर हंगामे के आसार हैं। विपक्ष छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से संसद में जवाब की मांग पर अड़ा है। वहीं, सरकार लोकसभा में कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का भी संसद में पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है। छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर अड़ी कांग्रेसलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन गृह मंत्री ने इस पर एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बच्चों पर लाठी और पैलेट गन चलाए जाने की कार्रवाई की जवाबदेही तय करनी होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री को संसद में इसका जवाब देना ही पड़ेगा। उन्...
MP में झमाझम बारिश जारी…., आज कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी

MP में झमाझम बारिश जारी…., आज कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल ने 10 अगस्त यानी सोमवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rainfall) की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के मुताबिक विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा और बैतूल जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, सागर, पांडुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी और पन्ना समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में भी असरभोपाल, उज्जैन, ग्...