Monday, August 10खबर जो असर करे |
Shadow

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में छाए यश, दिखा एक्शन का दमदार अंदाज

यश - फोटो सोर्स एक्स

रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन, सत्ता की भूख, धोखे, प्यार और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म एक बड़े गैंगस्टर वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर किरदार की अपनी कहानी और मकसद है। दमदार एक्शन सीक्वेंस, भव्य विजुअल्स और शानदार प्रोडक्शन डिजाइन ट्रेलर को बड़े पैमाने की फिल्म का एहसास कराते हैं।

फिल्म की कहानी में राय और उसके बेटे टिकट के रिश्ते को अहम जगह दी गई है। खास बात यह है कि यश फिल्म में राय और टिकट, यानी पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच टकराव देखने को मिलता है, जिससे इसे ‘यश बनाम यश’ की दिलचस्प भिड़ंत कहा जा रहा है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है।

‘टॉक्सिक’ को एक बड़े स्तर की एक्शन-गैंगस्टर फिल्म के तौर पर तैयार किया गया है, जिसमें भावनात्मक रिश्तों और किरदारों के बीच जटिल समीकरणों को भी प्रमुखता दी गई है। फिल्म को एक साथ अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया गया है और हिंदी, तेलुगु, तमिल व मलयालम में डब करके रिलीज किया जाएगा। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *