बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला
भोपाल! मानसूनी बारिश के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर उठा है। हरे-भरे जंगल, कल-कल करते झरने जल संरचनाओं में बढ़ा हुआ जल स्तर और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने सक्रिय हुए वन्यजीवों की बढ़ी हुई आवाजाही ने पर्यटकों के आकर्षण में कई गुनी बढ़ोतरी कर दी है। मानसूनकाल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र पर्यटन के लिए बंद है। किंतु पर्यटकों के लिये बफर जोन का हराभरा सौंदर्य भी सफारी का खुला आमंत्रण सिद्ध हो रहा है।
बफर जोन की सफारी को लेकर पर्यटकों में उत्साह है। यहाँ 1 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक 47 दिनों में 400 से अधिक फेरे हुए। इनमें 2 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया है। इस अवधि में बफर जोन पर्यटन से विभाग को 5.50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पर्यटन गतिविधियों से जिप्सी संचालकों, गाइड और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आ...









