Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

चीनी के भाव ₹69 पर पहुंचे… मोदी सरकार के इस उपाय से कम हो सकती है कीमत

चीनी के भाव ₹69 पर पहुंचे… मोदी सरकार के इस उपाय से कम हो सकती है कीमत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीनी के भाव (Sugar Price Hike) सातवें आसमान पर चढ़ते ही चले जा रहे हैं। वह भी तब जब मोदी सरकार (Modi Government) दाम को काबू में करने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। गुरुवार को सरकार ने जहां, 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात (1 Million tonnes Raw Sugar Import) की मंजूरी दी वहीं, मिलों के लिए भी सख्त निर्देश दिए। इसके बावजूद 20 अगस्त को ही चीनी के थोक भाव में 525 रुपये तक की उछाल दर्ज की गई। वहीं रिटेल प्राइस भी 69 रुपये किलो तक पहुंच गई। ब्रांडेड पैकेट बंद चीनी की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। उम्मीद है मोदी सरकार के उपायों का असर बहुत जल्द दिखेगा और आने वाले दिनों में चीनी के दाम गिरेंगे। Chinimandi पर दिए गए 20 अगस्त 2026 के थोक भाव के आंकड़ों के मुताबिक प्रमुख मंडियों में चीनी की कीमतों में एक दिन में करीब 400 से 525 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल आया ह...
यमन और सोमालिया के तटों से समुद्री लुटेरों ने 22 भारतीयों वाले 2 जहाजों को किया हाइजैक

यमन और सोमालिया के तटों से समुद्री लुटेरों ने 22 भारतीयों वाले 2 जहाजों को किया हाइजैक

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
सना। यमन और सोमालिया (Yemen and Somalia) के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में 22 भारतीय नागरिकों (Indian citizens) को लेकर जा रहे दो कॉमर्शियल जहाजों (Two Commercial Ships) को समुद्री लुटेरों (Pirates) ने हाइजैक (Hijack) कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, इन घटनाओं ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका के आसपास के समुद्री इलाकों में एक बार फिर समुद्री डकैती के खतरे को उजागर किया है। यमन के पास 16 भारतीयों वाला टैंकर हाइजैकपहली घटना में इरिट्रिया के झंडे वाला ऑयल प्रोडक्ट्स टैंकर M.T. Sibu 1 समुद्री लुटेरों के कब्जे में चला गया। जहाज पर कुल 20 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 16 भारतीय नागरिक थे। इसे यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर अदन की खाड़ी में छह हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने हाइजैक किया। समुद्री प्रशासन निदेशालय की तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के सभी 20 क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की सूचना है। हालांकि, ...
भारत विकास की राह पर तेजी से अग्रसर…. 2021 के बाद से GDP ग्रोथ रेट में चीन को छोड़ा पीछे

भारत विकास की राह पर तेजी से अग्रसर…. 2021 के बाद से GDP ग्रोथ रेट में चीन को छोड़ा पीछे

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देश, भारत (India) और चीन (China), कभी एशियाई सदी (Asian Century) के दो इंजन माने जाते थे. उन्होंने अपनी आर्थिक यात्रा का आधुनिक दौर लगभग एक जैसी आय के स्तर से शुरू किया था, लेकिन जल्द ही उनके रास्ते अलग-अलग हो गए. भारत की आर्थिक वृद्धि दर (India Economic Growth rate) इस समय चीन से तेज नजर आ रही है. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की GDP विकास दर का अनुमान 7.7% लगाया गया था, जबकि चीन के लिए यह लगभग 5% था. हालांकि, यह अंतर सिर्फ एक साल का नहीं है. 2015 के बाद से दोनों देशों की ग्रोथ रफ्तार में लगातार बदलाव देखने को मिला है और 2021 से भारत सालाना आर्थिक वृद्धि के मामले में चीन से आगे रहा है। 1980 में चीन की GDP ग्रोथ करीब 7.9% थी, जबकि भारत 6.7% की दर से बढ़ रहा था. इसके बाद 1980, 1990 और 2000 के दशकों में चीन ने भारत से काफी तेज आर्थिक विस्तार कि...
इस साल रक्षाबंधन पर होगी विशेष खगोलीय घटना….. भद्रा का साया नहीं… राहुकाल डालेगा खलल!

इस साल रक्षाबंधन पर होगी विशेष खगोलीय घटना….. भद्रा का साया नहीं… राहुकाल डालेगा खलल!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में भाई-बहन के पवित्र प्रेम (Sacred Love Siblings) और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का त्योहार हर साल श्रावण (सावन) मास की पूर्णिमा तिथि को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं, और भाई अपनी बहनों की आजीवन रक्षा करने का वचन देते हैं। वर्ष 2026 में रक्षाबंधन पर एक विशेष खगोलीय घटना भी घटित हो रही है, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। रक्षाबंधन 2026 तिथि और चंद्र ग्रहण का प्रभावद्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन के दिन ही साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। क्या ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा?ज्योतिषाचार्यों ...
MP: बालाघाट के बैगा अंचल में मलेरिया और मीजल्स की वजह से हुई 19 बच्चों की मौत….

MP: बालाघाट के बैगा अंचल में मलेरिया और मीजल्स की वजह से हुई 19 बच्चों की मौत….

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट (Balaghat) के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में ला दिया है. शुरुआत में इन बच्चों की मौत के पीछे कुपोषण (Malnutrition) को वजह माना गया था, लेकिन ICMR और दूसरे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों की जांच रिपोर्ट में मौतों की मुख्य वजह मलेरिया और मीजल्स (Malaria and Measles) यानी खसरा संक्रमण (Measles infection) सामने आया है. जांच में खसरा और मलेरिया संक्रमण को बच्चों की मौत की प्रमुख वजह बताया गया है. लेकिन इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मामला खत्म नहीं हुआ है. इसके बजाय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिन बच्चों में खसरे का संक्रमण मिला, वे सभी नियमित टीकाकरण से छूटे हुए थे. यानी संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी टीकाकरण इन बच्चों तक नहीं पहुंच पाया था. बालाघाट में हुई 19 ब...
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। दोनों कलाकार लेखिका-निर्देशक कनिका ढिल्लों की आगामी अलौकिक रोमांचक थ्रिलर में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म का निर्माण करेगी। फिल्म की पटकथा पर फिलहाल काम चल रहा है और निर्माताओं की योजना इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू करने की है। खास बात यह है कि कहानी और किरदारों को सैफ और कियारा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सूत्र के मुताबिक, यह एक गहन थ्रिलर होगी, जिसमें अलौकिक तत्वों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। कनिका ढिल्लों, एक्सेल एंटरटेनमेंट और लेखन टीम पिछले काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसमें शामिल अलौकिक पहलुओं को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माता आने वाले मही...
दशहरा पर होगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की एंट्री, रिलीज तारीख तय

दशहरा पर होगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की एंट्री, रिलीज तारीख तय

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
वर्ष 2026 में दशहरा के मौके पर दर्शकों के लिए एक नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और कॉलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म में यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'नई नवेली' की कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब और अव्यवस्थित परिवार में आने वाली एक दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में वह एक परफेक्ट बहू के रूप में परिवार में घुल-मिल जाती है और उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं। हालांकि, जल्द ही कहानी में रहस्य और फैंटेसी का रंग घुल...
भोपाल की बिजली आपूर्ति सुरक्षित बनाने कालियासोत डैम के जलभराव क्षेत्र से हटाई जा रही ट्रांसमिशन लाइनें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल की बिजली आपूर्ति सुरक्षित बनाने कालियासोत डैम के जलभराव क्षेत्र से हटाई जा रही ट्रांसमिशन लाइनें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

मध्य प्रदेश
भोपाल ! ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा राजधानी भोपाल की बिजली पारेषण व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुगम बनाने के उद्देश्य से कालियासोत डैम के जलभराव क्षेत्र से गुजर रही महत्वपूर्ण 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों एवं टावरों को स्थानांतरित किया जा रहा है। लगभग तीन से चार दशक पुराने इस तकनीकी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में मानसून के दौरान डैम के बैकवॉटर से घिर जाने के कारण रखरखाव और आपातकालीन मरम्मत कार्य प्रभावित होते रहे हैं। कालियासोत डैम के बैकवाटर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली 132 केवी एमएसीटी लाइन-इन-लाइन-आउट (एलआईएलओ), एमएसीटी-मंडीदीप तथा एमएसीटी-अमरावत खुर्द ट्रांसमिशन लाइनों के प्रभावित हिस्सों को नए मार्ग पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लगभग 12 ट्रांसमिशन टॉवर्स का भी पुनर्स्थापन किया जाएगा। जल भ...
मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आर्थिक, मध्य प्रदेश
क्षेत्र और आसपास के सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। वर्ष 2014 के पहले के भारत और उसके बाद के भारत में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। आज भारत का नवीन स्वरूप पूरी दुनिया के सामने उभरकर आया है। मध्यप्रदेश भी इसी विकास यात्रा में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित 2 आधुनिक औद्योगिक इकाइयों के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से प्रारंभ हुई नई औद्योगिक इकाइयां विकास और समृद्धि की नई धारा को आगे बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 850 करोड़ रुपये निवेश की प्रताप ग...
MP: उज्जैन की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत….. इंदौर के निजी अस्पताल में थी भर्ती

MP: उज्जैन की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत….. इंदौर के निजी अस्पताल में थी भर्ती

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। इंदौर (Indore) के निजी अस्पताल (Private hospital) में इलाज के लिए भर्ती एक महिला (Woman) की मौत स्वाइन फ्लू (Swine flu) से होने की बात सामने आई है। महिला उज्जैन के ऋषि नगर में रहती थी और इलाज के लिए उसे उज्जैन से इंदौर लाया गया था। अस्पताल से लामा करवाकर परिजन उसे उज्जैन ले गए थे, जहां बुधवार को घर पर उसकी मौत हो गई। महिला की मेडिकल जांच में एच1एन1 संक्रमण (H1N1 infection) पाया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी-खांसी की शिकायत थी। पहले उसे उज्जैन के अवंती सुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह छह दिन तक अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने करीब दो सप्ताह तक उसका इलाज किया। इसके बावजूद तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने लामा करवाकर उसे उज्जैन ले जाने का फैसला किया। घर पहुंचने के...