Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: August 2026

MP : टीकमगढ़ में CM के कार्यक्रम में किसान ने खाया जहर…. दूसरे ने किया आत्मदाह का प्रयास

MP : टीकमगढ़ में CM के कार्यक्रम में किसान ने खाया जहर…. दूसरे ने किया आत्मदाह का प्रयास

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
टीमकगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम (Jan Vishwas Programme) में शामिल होने टीकमगढ़ (Tikamgarh) पहुंचे। इस दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे एक किसान ने नगर पालिका परिषद भवन के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों घटनाओं से मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे ताखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके सामने स्थानीय समस्याएं रखीं, जिसमें पानी की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। ग्रामीणों की समस्याएं स...
US: कैलिफोर्निया में धूमधाम से मनाई जाएगी दिवाली…. स्टेट असेंबली में पास हुआ प्रस्ताव

US: कैलिफोर्निया में धूमधाम से मनाई जाएगी दिवाली…. स्टेट असेंबली में पास हुआ प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय
कैलिफोर्निया। अमेरिका (America) में कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली (California State Assembly) ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर इस साल रविवार, 8 नवंबर को दिवाली डे (Diwali Day) के रूप में मनाने की मान्यता दी है. असेंबली सदस्य दर्शना पटेल (Darshana Patel) और ऐश कालरा (Ash Kalra) द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव के जरिए राज्य के सभी नागरिकों को इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है. ये प्रस्ताव भारतीय अमेरिकियों और दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है. गुरुवार को असेंबली द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया, '...असेंबली इस साल रविवार, 8 नवंबर, 2026 को दिवाली त्योहार को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को उत्सव के इस खुशी भरे दिन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है.' प्रस्ताव में कहा गया है कि दिवाली भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के ...
MP: टीकमगढ़ में महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘कुंडेश्वर लोक’- CM मोहन यादव ने की घोषणा

MP: टीकमगढ़ में महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘कुंडेश्वर लोक’- CM मोहन यादव ने की घोषणा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) टीकमगढ़ जिले (Tikamgarh district) में 'कुंडेश्वर लोक' ('Kundeshwar Lok') बनाएगी, ताकि उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर (Mahakal Lok Corridor) की तर्ज पर इस इलाके में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके. यह ऐलान सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने किया। एक जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पर्यटन विभाग कुंडेश्वर धाम के लिए एक व्यापक योजना तैयार करेगा. लोगों की शिकायतों का उनके घर पर ही समाधान करने के लिए शुरू किए गए 'जन विश्वास अभियान' में हिस्सा लेते हुए यह ऐलान किया। CM ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टीकमगढ़ जिले में कुंडेश्वर धाम को महाकाल लोक की तरह विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, सीएम यादव ने टीकमगढ़ के पीतल कारीगरों की कला और शिल्प को बढ़ावा देने के बारे में भी बात की. ...
पुष्कर जोग का नया म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ रिलीज

पुष्कर जोग का नया म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
डांसिंग स्टार और अभिनेता पुष्कर जोग अपने खास स्वैग, हाई-वोल्टेज एनर्जी और दमदार डांस मूव्स के साथ नए म्यूजिक वीडियो 'हाय रे हाय' में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। गाने में पुष्कर का फन और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं तानिया अपने ग्लैमरस लुक और आकर्षक अंदाज से वीडियो की रौनक बढ़ा रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री, चुलबुली अदाएं और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस 'हाय रे हाय' को और भी एंटरटेनिंग बना देती है। 'हाय रे हाय' को नकाश अजीज और अबोली गिरहे ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत सलिल अमृते ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि गाने के बोल खुद पुष्कर जोग ने लिखे हैं, म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अभिजीत दानी ने किया है और डांस कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी दिनेश शिरसाठ ने संभाली है। कैची बीट्स, लाइवली वोकल्स और स्टाइलिश विजुअल्स के साथ तैयार यह गाना दर्शकों को थिरकने पर मजबूर ...
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, पांच माइक्रोड्रामा में मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, पांच माइक्रोड्रामा में मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू टीवी पांच नए माइक्रोड्रामा पेश करने जा रहा है, जिनमें पौराणिक व्यंग्य, गैंगस्टर रोमांस, कैंपस पॉलिटिकल थ्रिलर, माफिया रोमांस और मिलिट्री एक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। इन कहानियों में मनोरंजन के साथ रिश्तों, महत्वाकांक्षा, सत्ता, पहचान और परिवार जैसे विषयों को भी दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। मुंबई के खौफनाक गैंगस्टर रघु भाई की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब नयनतारा उसकी जान बचाती है, बिना यह जाने कि वह कौन है। रघु को उससे प्यार हो जाता है, लेकिन नयनतारा अपने प्रेमी के प्रति वफादार रहते हुए उसके प्यार को ठुकरा देती है। धोखे के बाद जब नयनतारा जबरन शादी के जाल में फंस जाती है, तो रघु उसे बचाने के लिए सामने आता है। अब उसके सामने दुश्मनों से लड़ने से भी बड़ी चुनौ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवाद

मध्य प्रदेश
भोपाल ! ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 का आयोजन 21 और 22 अगस्त को नई दिल्ली में किया जा रहा है। देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं एवं वैश्विक विशेषज्ञों की सहभागिता वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर मध्यप्रदेश की विकास संभावनाओं, निवेश अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की नई दिशा पर विशेष चर्चा होगी। फोरम के दूसरे दिन 22 अगस्त को ‘MP: Unlocking the Heart of India’ विषय पर विशेष फायरसाइड चैट आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार साझा करेंगे। यह सत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्यप्रदेश क...
18.20 लाख में ट्रांसफर कराने मामले में कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस सीज

18.20 लाख में ट्रांसफर कराने मामले में कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस सीज

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
कटनी। कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर कटनी स्थित CSP कार्यालय भी सीज कर दिया गया है। सीएम ऑफिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन सौदे से जुड़े मामले में भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद कुठला थाने में सीएसपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर...
फार्मासिस्टों की प्रोफेशनल रजिस्ट्री को लेकर सख्ती, अब 15 दिन में एचपीआर अपडेट जरूरी

फार्मासिस्टों की प्रोफेशनल रजिस्ट्री को लेकर सख्ती, अब 15 दिन में एचपीआर अपडेट जरूरी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर के पंजीकृत फार्मासिस्टों (Pharmacist) के लिए प्रोफेशनल रजिस्ट्री (Professional Registry) को लेकर सख्ती की गई है। फार्मासिस्टों को अब हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री यानी एचपीआर (HPR) में अपनी प्रोफाइल अपडेट और सत्यापित करानी होगी। इसके लिए 15 दिनों की समयसीमा तय की गई है। निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित प्रोफाइल को निष्क्रिय किया जा सकता है। नए नियम का उद्देश्य फार्मासिस्टों से जुड़ी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड (Digital record) तैयार करना और उनकी पहचान व पंजीकरण की जानकारी को ऑनलाइन सत्यापित करना है। एचपीआर प्रोफाइल अपडेट करने के लिए क्या करना होगा?एचपीआर व्यवस्था राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर शुरू की गई है। जिन फार्मासिस्टों का पहले से डिजी फार्मेड पोर्टल पर पंजीकरण है और जिनके पास वैध बीएचपी नंबर है, उन्हें अपनी एचपीआर प्रोफाइल अपडेट करनी ह...
CBI को और ताकतवर बनाने की तैयारी… उसकी वैधता के लिए कानून में होगा संशोधन!

CBI को और ताकतवर बनाने की तैयारी… उसकी वैधता के लिए कानून में होगा संशोधन!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of Investigation -CBI) की वैधता व उसे और ताकतवर बनाने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम-1946 (डीएसपीई एक्ट) में संशोधन करने पर विचार कर रही है। सीबीआई को इसी कानून के तहत शक्तियां मिली हैं। हालांकि, इस कानून में सीबीआई शब्द कहीं लिखा ही नहीं है। केंद्रीय एजेंसी को राज्यों में किसी मामले की जांच के लिए वहां की सरकार से सहमति लेनी पड़ती है। मौजूदा समय में आठ राज्यों ने अपनी सहमति वापस ले रखी है। सीबीआई निदेशक ने 8 जुलाई, 2025 को 14 राज्यों के मुख्य सचिवों से डीएसपीई एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत अपराधों की सीबीआई जांच के लिए सहमति पत्र जारी करने का अनुरोध किया था। इनमें बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, ...
ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ेगा अमेरिका…. अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों की दी चेतावनी!

ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ेगा अमेरिका…. अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों की दी चेतावनी!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच तनाव अब आर्थिक मोर्चे (Economic front) पर और गहराता दिख रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (US Treasury Secretary Scott Bessent) ने ईरान के खिलाफ इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तेहरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश करेगा और ईरान की सरकार पर दबाव बढ़ाएगा। बेसेंट ने यह भी कहा कि अधिकतम आर्थिक दबाव का मतलब फिलहाल सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करना नहीं है। अमेरिका ईरान पर क्या बड़ी कार्रवाई करने वाला है?बेसेंट के मुताबिक अमेरिका ऐसे कदम उठाएगा, जिससे ईरान की आर्थिक क्षमता और उसके सहयोगी सशस्त्र समूहों तक पहुंच सीमित हो सके। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ कारोबार जारी रखने वाले देशों पर भी अमेरिकी कार्रवाई हो सकती है। बेसेंट ने संकेत दिया कि सोमवार को होने वाली एक मीडिया बैठक में ईरान ...