Friday, August 21खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवाद

भोपाल ! ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 का आयोजन 21 और 22 अगस्त को नई दिल्ली में किया जा रहा है। देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं एवं वैश्विक विशेषज्ञों की सहभागिता वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर मध्यप्रदेश की विकास संभावनाओं, निवेश अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की नई दिशा पर विशेष चर्चा होगी। फोरम के दूसरे दिन 22 अगस्त को ‘MP: Unlocking the Heart of India’ विषय पर विशेष फायरसाइड चैट आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार साझा करेंगे। यह सत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई संभावनाओं होगी

ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को भी विशेष स्थान दिया गया है। 22 अगस्त को ‘Weaving the Future: Building an Integrated Textile Value Chain in MP’ विषय पर विशेष सत्र होगा। इसमें उद्योग सचिव जॉन किंग्सली, ओरिएंट क्राफ्ट के संस्थापक एवं सुधीर धींगरा तथा PwC India के रानेन बनर्जी सहभागिता करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश में एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन के विकास, उद्योगों के विस्तार तथा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और नए अवसरों पर मंथन

फोरम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक पूंजी, नई अर्थव्यवस्था, ऊर्जा संक्रमण, व्यापार एवं आपूर्ति श्रृंखला, भारत-अमेरिका संबंध और वैश्विक निवेश जैसे विषयों पर भी प्रमुख सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 मध्यप्रदेश के लिए राज्य की निवेश क्षमता, औद्योगिक अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *