सिंधु जल संधि के बाद ‘नैरेटिव वॉर’ की तैयारी? लीक रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की नई रणनीति का दावा
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि पर भारत के रुख के बाद पाकिस्तान कथित तौर पर भारत के खिलाफ एक नए "नैरेटिव वॉर" की रणनीति पर काम कर रहा है। सूत्रों और कथित तौर पर लीक हुई रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की सैन्य प्रतिष्ठान सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भारत के खिलाफ माहौल बनाने की योजना तैयार कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की कोशिश पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर वैश्विक स्तर पर भारत के खिलाफ वैकल्पिक नैरेटिव तैयार करने की है। इसके लिए आने वाले समय में देश और विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों तथा मीडिया अभियानों की रूपरेखा भी बनाई जा रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सेना और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर घरेलू स्तर पर अप...









