MP: ट्विशा शर्मा मौत केस….टनल व्यू तकनीक का इस्तेमाल कर रही CBI
भोपाल। ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत मामले में गुरुवार को सीबीआई (CBI) ने आखिरकार सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. बेटा समर्थ सिंह (Samarth Singh) पहले से ही सीबीआई की गिरफ्त में है. लेकिन ट्विशा की मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है. इस बीच सीबीआई ‘टनल व्यू’ तकनीक के जरिए यह समझने की कोशिश कर रही है कि 12 मई को किन परिस्थितियों में ट्विशा की मौत हुई होगी।
सीबीआई ने ट्विशा के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उसके आखिरी घंटों को वर्चुअली दोबारा तैयार करने के लिए एडवांस 'टनल व्यू' जांच तकनीक का इस्तेमाल किया है. दरअसल, सीबीआई एक बेहद फोकस्ड मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है, जिसमें ट्विशा की मौत से पहले की हर मूवमेंट, बातचीत और डिजिटल एक्टिविटी को बारीकी से जोड़ा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन डेटा, वाई-फाई लॉग्स, कॉल डि...









