Tuesday, June 2खबर जो असर करे |
Shadow

Month: May 2026

नगर पालिका भर्ती घोटाले में बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

नगर पालिका भर्ती घोटाले में बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

राष्ट्रीय
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व दमकल मंत्री और बिधाननगर के पूर्व विधायक सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सुजीत बोस पूछताछ के लिए सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद एजेंसी ने उनसे लगभग 10 घंटे तक लगातार पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के तहत की गई है। इससे पहले भी एक मई को सुजीत बोस ईडी के सामने पेश हुए थे। चुनाव के दौरान वह कई बार एजेंसी के समन से अनुपस्थित रहे थे, जिसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर उन्होंने एजेंसी के समक्ष हाजिरी दी थी। जांच की शुरुआत एसएससी भर्ती घोटाले के दौरान हुई थी, जब अयन शील नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद उसके कार्यालय से ...
मनोज कुमार अग्रवाल बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव

मनोज कुमार अग्रवाल बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव

राष्ट्रीय
कोलकाता। मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। इससे पहले हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वे पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर आसीन थे। उत्तर प्रदेश के निवासी और आईआईटी कानपुर से स्नातक मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अनुभव के मामले में वे प्रमुख अधिकारियों में से एक हैं। सोमवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें नए पद पर नियुक्ति की घोषणा की। मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त चुनाव हुए हैं। चुनाव के बाद मनोज अग्रवाल को शुभेंदु अधिकारी सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है।...
न्यूरोबियन ने पेश की “नर्व पेन रिलीफ क्रीम”

न्यूरोबियन ने पेश की “नर्व पेन रिलीफ क्रीम”

आर्थिक
मुंबई! न्यूरोबियन जो  प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड का प्रमुख ब्रांड है, ने नई 'न्यूरोबियन नर्व पेन रिलीफ क्रीम' लॉन्च की है - यह एक विशेष रूप से तैयार किया गया टॉपिकल सॉल्यूशन है, जिसे हाथों और पैरों में नसों से जुड़े दर्द, झुनझुनी और जलन से लक्षणों के आधार पर राहत प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत में 10 करोड़ से अधिक वयस्क नसों से जुड़ी दिक्कतों के लक्षणों जैसे हाथों और पैरों में नसों से जुड़े दर्द, झुनझुनी या जलन का अनुभव करते हैं, जो चलने, वस्तुओं को पकड़ने या यहां तक कि रात में आराम करने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। फिर भी, कई लोग साधारण दर्द निवारक क्रीमों पर निर्भर रहना जारी रखते हैं, जो मुख्य रूप से मांसपेशियों के दर्द के लिए बनाई जाती है, अक्सर इस बात से अनजान होते हैं कि नसों से जुड़ी परेशानी के लिए विशेष समाधान की आव...
एचडीएफसी बैंक  व्हाट्सएप चैट बैंकिंग ने 1 करोड़ यूनिक मंथली एक्टिव यूज़र्स का मील का पत्थर पार किया

एचडीएफसी बैंक  व्हाट्सएप चैट बैंकिंग ने 1 करोड़ यूनिक मंथली एक्टिव यूज़र्स का मील का पत्थर पार किया

आर्थिक
मुंबई। एचडीएफसी बैंक के व्हाट्सएप चैट बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म ने इस्तेमाल के मामले में कई अहम मील के पत्थर पार कर लिए हैं।  इस प्लेटफ़ॉर्म पर 31 मार्च, 2026 तक 1 करोड़ से ज़्यादा 30-दिन के एक्टिव यूज़र्स और 2 करोड़ से ज़्यादा 90-दिन के एक्टिव यूज़र्स थे। यह प्लेटफ़ॉर्म अब 4 करोड़ से ज़्यादा रजिस्टर्ड ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है, जो बैंक के कुल ग्राहक आधार का लगभग 40 प्रतिशत है। यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ, लेन-देन में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो ग्राहकों की गहरी भागीदारी को दिखाता है। आज, एचडीएफसी बैंक व्हाट्सएप पर सेवाओं का सबसे व्यापक सेट पेश करता है। यह प्लेटफ़ॉर्म 19 प्रोडक्ट लाइनों में 225 से ज़्यादा सेवाओं के साथ रोज़मर्रा की बैंकिंग ज़रूरतों, लेन-देन से जुड़ी प्रक्रियाओं और पहले से मिलने वाले सर्विस अलर्ट को कवर करता है। यह तेज़ी से इस इंडस्ट्री के सबसे आधुनिक बातच...
देश में खरीफ बुवाई सत्र के लिए उर्वरक का पर्याप्त भंडार

देश में खरीफ बुवाई सत्र के लिए उर्वरक का पर्याप्त भंडार

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों का ‘पर्याप्त भंडार है। सरकार ने कहा कि आगामी खरीफ सत्र के दौरान उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग की संयुक्त सचिव अपर्णा एस. शर्मा ने नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। अपर्णा एस. शर्मा ने बताया कि प्रमुख उर्वरकों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) स्थिर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की उर्वरक सुरक्षा स्थिति संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित है। उर्वरक विभाग की संयुक्त सचिव ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग ने उर्वरक की जरूरत का आकलन किया है, उसके आधार पर मौजूदा स्टॉक 51 फीसदी से अधिक है। उन्होंने बताया कि यह उस सामान्य जरूरत के स्तर से काफी ज्यादा है, जिसे हम आमतौर पर 33 फीसदी पर बनाए रख...
पीएम मोदी की अपील पर राहुल-अखिलेश की नकारात्‍मक राजनीति !

पीएम मोदी की अपील पर राहुल-अखिलेश की नकारात्‍मक राजनीति !

लेख, विशेष समाचार
-डॉ. मयंक चतुर्वेदी होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराते खतरे ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा कर रखी है। भारत जैसा देश, जोकि विश्‍व की विशाल जनसंख्‍या का प्रतिनिधित्‍व करता है, स्‍वभाविक है कि अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, स्वाभाविक रूप से इस संकट से प्रभावित है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने, अनावश्यक सोना खरीदने से बचने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है तो इसमें अनुचित क्‍या है? यह अपील न तो किसी भय का संकेत थी और न ही किसी आपातकाल की घोषणा, बल्कि आर्थिक अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का संदेश है, किंतु कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे सरकार की विफलता बताकर राजनीतिक हमला शुरू कर दिया है। सवाल यह है कि क्या हर राष्ट्रीय चुनौती को राजनीति के चश्मे से ...
PM मोदी ने की गुजरातियों की तारीफ, वडोदरा में बोले- यहां समाज समय की दिशा को जल्दी पहचानता है

PM मोदी ने की गुजरातियों की तारीफ, वडोदरा में बोले- यहां समाज समय की दिशा को जल्दी पहचानता है

राष्ट्रीय
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को गुजरात (Gujarat) के वडोदरा शहर में थे, जहां उन्होंने पटेल समुदाय द्वारा निर्मित 'सरदार धाम हॉस्टल' (Sardar Dham Hostel) का उद्घाटन किया और इसके बाद एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis) के कारण उपजे वैश्विक तेल संकट के बीच एकबार फिर लोगों से ईंधन और खाने के तेल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने और सोने की खरीद कुछ समय के लिए टालने की अपील की। साथ ही उन्होंने एक बार फिर लोगों से आग्रह किया कि जहां संभव हो वहां घर से काम करने की कोविड-कालीन व्यवस्था को अपनाएं और विदेश यात्रा को भी सीमित करें। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने गुजरात की धरती और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की और इसे भविष्य को पहचानने वाली धरती बताया। अपने संबोधन के दौरान उन...
ब्रिक्स बैठक में होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर चर्चा करेंगे भारत और ईरान

ब्रिक्स बैठक में होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर चर्चा करेंगे भारत और ईरान

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और ईरान (India and Iran) इस सप्ताह नई दिल्ली (New Delhi) में हो रहे ब्रिक्स शेरपा (BRICS Sherpa) और विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के अंत में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद से भारतीय टैंकरों को इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। द्विपक्षीय वार्ताएं अब तक पूरी तरह सफल नहीं हुई हैं, जिसके चलते भारत अब ब्रिक्स मंच का उपयोग करके मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। इस स्ट्रेट से भारत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल और 90 प्रतिशत एलपीजी आयात होता है। फिलहाल 13 भारतीय जहाज अभी भी फंसे हुए हैं, जबकि 11 जहाजों को कूटनीतिक प्रयासों से निकाला जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पुष्टि की कि ईरानी अधिकारियों से लगातार संपर...
पश्चिम एशिया संकट के बीच 15 मई को यूरोप और यूएई के टूर पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

पश्चिम एशिया संकट के बीच 15 मई को यूरोप और यूएई के टूर पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran and America) में तनाव के बीच दुनियाभर में पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 15 से 20 मई तक यूरोप और यूएई की यात्रा पर जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरन वह ऊर्जा सहयोग और व्यापार को बढ़ाने को लेकर कई समझौते कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) यूएई (UAE) और इटली (Italy) में रुकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी , नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का भी दौरा करेंगे। वह 15 मई को सबसे पहले यूएई पहुचेंगे और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। किन मुद्दों पर होगा फोकसप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वैश्विक नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके अलावा यूरोप के देशों के साथ सांस्कृतिक,...
तमिलनाडुः CM विजय का एक और बड़ा एक्शन.. मंदिरों और स्कूलों के आसपास के शराब ठेके तत्काल बंद करने के आदेश

तमिलनाडुः CM विजय का एक और बड़ा एक्शन.. मंदिरों और स्कूलों के आसपास के शराब ठेके तत्काल बंद करने के आदेश

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ लेते ही सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ऐक्शन मोड में हैं। उन्होंने बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि पूजा के स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के आसपास 500 मीटर के दायरे में सभी शराब की सरकारी दुकानें तत्काल बंद कर दी जाएं। सख्त आदेश जारी करते हुए विजय ने कहा है कि यह फैसला दो हफ्ते के अंदर ही लागू होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनते ही मंच पर ही उन्होंने अपने वादों को पूरा करने के लिए तीन फैसलों पर साइन कर दिए थे। पहला आदेश 200 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर था। दूसरा आदेश महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने और तीसरा नशे की सस्या से निपटने के लिए हर जिले में विशेष फोर्स का गठन करना था। सोमवार को ही सीएम विजय समेत सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में शपथ ली है। सबसे पहले मुख्यमंत्री विजय ने विधायक के र...