Thursday, July 2खबर जो असर करे |
Shadow

मनोज कुमार अग्रवाल बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव

मनोज कुमार अग्रवाल

कोलकाता। मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। इससे पहले हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वे पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर आसीन थे।

उत्तर प्रदेश के निवासी और आईआईटी कानपुर से स्नातक मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अनुभव के मामले में वे प्रमुख अधिकारियों में से एक हैं। सोमवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें नए पद पर नियुक्ति की घोषणा की। मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त चुनाव हुए हैं। चुनाव के बाद मनोज अग्रवाल को शुभेंदु अधिकारी सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *