Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

चुनिंदा ट्रेन में अब OTP से ही बुक करा सकेंगे तत्काल टिकट, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव….

चुनिंदा ट्रेन में अब OTP से ही बुक करा सकेंगे तत्काल टिकट, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव….

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking.) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 दिसंबर यानी आज से लागू हो जाएगा। अब टिकट बुक करते समय ओटीपी (OTP) आएगा। इसके बाद ही बुकिंग प्रक्रिया पूरी होगी। यह नियम पश्चिमी रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों पर लागू किया है। बाद में सभी रेलवे जोन में इसे लागू किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, यह व्यवस्था एक दिसंबर से मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस पर शुरू होगी। इसे लागू करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे यात्रियों को लाभ पहुंचाना है, जो वास्तव में तुरंत यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल पाता। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने ओटीपी आधारित तत्काल टिकट व्यवस्था को मंजूरी दी है। बुकिंग के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर आए ओटीपी को दर्ज करने पर ही टिकट जारी होगा। इससे फर्जी या गलत मोबाइल नंबर का उपयोग ...
विंटर सेशन: SIR पर संक्षिप्त चर्चा की मांग… विपक्ष बोला- हम भी चाहते हैं संसद चले

विंटर सेशन: SIR पर संक्षिप्त चर्चा की मांग… विपक्ष बोला- हम भी चाहते हैं संसद चले

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विपक्षी दलों (Opposition Parties) के नेताओं ने रविवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्य मंत्रणा समिति (Business Advisory Committee) की बैठक में, मतदाता सूची (Electoral Rolls) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision (SIR) का मुद्दा उठाते हुए उच्च सदन में इस मुद्दे पर सोमवार को संक्षिप्त चर्चा कराने की मांग की। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, ‘‘बैठक में विपक्षी दलों ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि संसद सुचारू रूप से चले। उन्होंने चुनाव सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर सोमवार अपराह्न 2 बजे एक संक्षिप्त चर्चा कराने की भी मांग की, लेकिन अगर चर्चा नहीं होती है, तो संसद में गतिरोध के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’ उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विपक्षी नेताओं ने एसआईआर का मुद्दा उठाया। इससे पहल...
तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा… दो बसों की सीधी भिड़ंत, 11 लोगों की मौत और 40 घायल

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा… दो बसों की सीधी भिड़ंत, 11 लोगों की मौत और 40 घायल

राज्य, राष्ट्रीय
शिवगंगा। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के शिवगंगा जिले (Sivaganga district) में रविवार को दो बसों (Two buses collide head-on) के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तिरुप्पत्तूर (Tiruppattur) के पास कुम्मानगुडी रोड पर हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। एक बस तिरुप्पुर से कराईकुड़ी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुड़ी से दिन्दिगुल की ओर जा रही थी। शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण दोनों वाहनों का आगे का हिस्...
दिल्ली, पंजाब और UP में 6 बड़े हमलों की साजिश का खुलासा… पाक हैंडलर ने तैयार किए थे ब्लूप्रिंट

दिल्ली, पंजाब और UP में 6 बड़े हमलों की साजिश का खुलासा… पाक हैंडलर ने तैयार किए थे ब्लूप्रिंट

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल (Special Cell) ने देशभर छह स्थानों पर ग्रेनेड हमले (Grenade attack) की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपी आईएसआई समर्थित पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी (Pakistani handler Shahzad Bhatti) के इशारे पर दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ग्रेनेड हमले की साजिश रच रहे थे। तीन संदिग्धों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि इनके निशाने पर तीन राज्यों के छह संवेदनशील स्थान थे। यह मॉड्यूल दिल्ली के अलावा पंजाब और यूपी के कई सार्वजनिक स्थानों पर ग्रेनेड से हमला कर बड़ी तबाही मचाने की फिराक में था। स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों से मिले मोबाइल, चैट और वीडियो क्लिपिंग की जांच में छह संभावित टारगेट की पहचान की है। इनमें तीन स्थान पंजाब से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि दो यूपी और एक दिल्ली में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों ने इन स्थानों की रेकी क...
Delhi Blasts: डॉ. शाहीन के लॉकर में मिली अरब की करंसी.. विदेश में बसने की थी चाहत

Delhi Blasts: डॉ. शाहीन के लॉकर में मिली अरब की करंसी.. विदेश में बसने की थी चाहत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली बम धमाके (Delhi Bomb Blasts) के मामले में गिरफ्तार की गई अल-फलाह यूनिवर्सिटी की डॉक्टर शाहीन सईद (Dr. Shaheen Saeed of Al-Falah University) विदेश में बसने की चाहत थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह आतंकी नेटवर्क में शामिल हो गई थी। बम धमाका होने से पहले वह वीजा बनवाकर देश से भागने की तैयारी में थी। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर शाहीन सईद अपने पूर्व पति के साथ रहने के दौरान ही विदेश में बसने के सपने ले रही थी। उसे विदेश की शान-शौकत ज्यादा आकर्षित कर रही थी। इस वजह से वह विदेश जाने की जुगत में लगी हुई थी। पहले पति से तलाक और मुजम्मिल के साथ शादी के पीछे भी मुख्य वजह यही बताई जा रही है। इसी चाहत ने उसे आतंकी नेटवर्क के करीब पहुंचा दिया। दिल्ली धमाके से सात दिन पहले उसने पासपोर्ट का सत्यापन करवाने के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन पुलिस संबधित रिपोर्ट को जमा नहीं करा पाई ...
संसद का शीतकालीन सत्र आज से…. SIR को लेकर हंगामा होने के आसार

संसद का शीतकालीन सत्र आज से…. SIR को लेकर हंगामा होने के आसार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament ) के शीतकालीन सत्र (Winter session.) की शुरुआत हंगामेदार रहने और इसमें गतिरोध पैदा होने के आसार हैं। सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। रविवार को अधिकतर विपक्षी दलों ने एक सुर में यह मांग उठाई कि विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Review) यानी SIR पर चर्चा कराई जानी चाहिए। हालांकि, सरकार ने कहा कि संसद की कार्यवाही अच्छी तरह चलनी चाहिए और वह गतिरोध की स्थिति को टालने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी रखेगी। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) ने चुटीले अंदाज में यह भी कहा कि यह शीतकालीन सत्र है और इसमें सबको 'ठंडे दिमाग से' काम करना चाहिए। ये मुद्दे भी उठेकांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एसआईआर के साथ ही दिल्ली विस्फोट की पृष्...
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 10 रुपये सस्ता …. घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 10 रुपये सस्ता …. घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर (Commercial LPG (Liquefied Petroleum Gas) cylinders) और घरेलू सिलेंडर के रेट आज 1 दिसंबर को अपडेट हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial cylinder.) के उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिली है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG cylinder) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली से पटना तक नीले सिलेंडर के दाम में महज 10 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1590.50 रुपये की जगह 1580.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1684 रुपये का मिलेगा। पहले यह 1694 में मिल रहा था। यहां भी 10 रुपये की राहत मिली है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपये में मिलेगा, पहले 1542 रुपये का था। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1739.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1750 रुपये का था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर...
लिव-इन पार्टनर पर पति की क्रूरता वाला मुकदमा चल सकता है या नहीं? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

लिव-इन पार्टनर पर पति की क्रूरता वाला मुकदमा चल सकता है या नहीं? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

राष्ट्रीय
कर्नाटक हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) न केवल वैध विवाह, बल्कि शून्य विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप पर भी पूरी तरह लागू होगी। जज सुरज गोविंदराज की एकल पीठ ने 18 नवंबर को यह व्यवस्था दी। अब यह प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 85 और 86 में शिफ्ट हो चुका है, लेकिन उसका सार वही है। मामला एक व्यक्ति की उस याचिका से जुड़ा था जिसमें उसने अपनी दूसरी पत्नी की शिकायत पर दर्ज 498A का केस रद्द करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की पहली शादी वैध थी और उससे एक बेटी भी है। इसके बावजूद उसने 2010 में दूसरी महिला से शादी कर ली और 2016 तक उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहा। बाद में दूसरी महिला ने दहेज मांगने, मारपीट और क्रूरता का आरोप लगाते हुए 498A में केस दर्ज कराया। उसका कहना था कि व्यक्ति ने पह...
AI का दुरुपयोग, न्यूड फोटो बनाकर किया वायरल, 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

AI का दुरुपयोग, न्यूड फोटो बनाकर किया वायरल, 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एआई से बनाई गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर की यह घटना है, जहां अपने कमरे की छत से लटकी पीड़िता की लाश मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर पर रह रही थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि इलाके का एक विवाहित व्यक्ति उसे परेशान करता था।'शिकायत में मृतका के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसकी तस्वीरें एकत्र कीं। उसने निर्वस्त्र तस्वीर बनाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया जिन्हें बाद में ऑनलाइन साझा किया गया। उन्होंने कहा, 'मृतका के परिजनों ने उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों पर भी उत्पीड़न में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...
ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे Meesho के शेयर…. IPO इस दिन होगा ओपन

ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे Meesho के शेयर…. IPO इस दिन होगा ओपन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ (IPO) में दांव लगाने का इंतजार कर रहे हैं तो अगले हफ्ते मीशो का आईपीओ (Meesho IPO) सब्सक्रिप्शन (Subscription) के लिए खुल रहा है। मीशो का आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार 3 दिसंबर से खुल रहा है और यह 5 दिसंबर तक ओपन रहेगा। मीशो के शेयर अभी से ग्रे मार्केट (Grey Market) में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में 33 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange- BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में 111 रुपये शेयर का दाम, 37 रुपये के ऊपर पहुंच गया GMPIPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 37.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें ...