Tuesday, June 16खबर जो असर करे |
Shadow

PM मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को स्लोवाकिया (Slovakia) के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honor) ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ (‘Order of the White Double Cross’) से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (President Peter Pellegrini) ने उन्हें यह सम्मान दिया। यह प्रधानमंत्री को विदेश में मिला 33वां नागरिक सम्मान है।


सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्लोवाकिया की मजबूत मित्रता को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को इस मित्रता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *