Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

आरटीआई अधिनियम को केंद्र सरकार ने कमजोर किया : जयराम रमेश

आरटीआई अधिनियम को केंद्र सरकार ने कमजोर किया : जयराम रमेश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2019 में किए गए संशोधनों के जरिए सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। पार्टी ने कहा कि यह कानून, जो पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक था, अब अपनी मूल शक्ति खो चुका है। आरटीआई अधिनियम के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2005 में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने यह ऐतिहासिक कानून लागू किया था, जिसने नागरिकों और मीडिया को सरकारी कार्यप्रणाली की जानकारी तक पहुंच प्रदान की। लेकिन 2019 के संशोधनों ने इस कानून की प्रभावशीलता पर गहरा असर डाला। जयराम रमेश ने कहा कि जब यह अधिनियम बनाया गया था, तब इसकी रूपरेखा पर संसद की स्टैंडिंग कमेटी ने विस्तृत चर्चा की थी और उसकी सिफारिशों को स्वीकार कर कानून को...
महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने पर अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने दी सफाई

महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने पर अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने दी सफाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखे जाने के विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने रविवार को दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें महिला पत्रकार भी मौजूद थीं। मुत्ताकी ने कहा कि शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों को आमंत्रित न किए जाने का निर्णय जानबूझकर नहीं था, बल्कि यह एक तकनीकी गलती थी जो जल्दबाजी में हुई सूचना और सीमित आमंत्रण सूची के कारण हुई। मुत्ताकी ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था और आयोजकों ने केवल सीमित पत्रकारों को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि अफगान सरकार महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करती है। महिलाओं की शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार ने इसे धार्मिक रूप से ‘हराम’ नहीं घोषित किया है। वर्तमान में अफगानिस्तान मे...
आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएएस पत्नी अमनीत को लिखा संवेदना पत्र

आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएएस पत्नी अमनीत को लिखा संवेदना पत्र

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार को पत्र लिखकर दुख व्यक्त किया और इस घटना को समाज के लिए एक गहरा आघात बताया। खरगे ने पत्र में लिखा कि वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक पूर्वाग्रहों और विसंगतियों से जूझते हुए इस अधिकारी ने अपनी जान दे दी, जो बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई घटनाएं देखी हैं, लेकिन भेदभाव के कारण हुई यह त्रासदी समाज में व्याप्त अन्याय की गंभीरता को उजागर करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब देश अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां छू रहा है, तब भ...
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार

राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को नवा रायपुर में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। बैठक में मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और खाद्य विभाग की प्रगति पर विशेष चर्चा की। धान खरीदी की तैयारियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसान पंजीयन का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। जिन जिलों में प्रगति धीमी है, वहां तत्काल कार्ययोजना बनाकर उ...
संघ ने राष्ट्र निर्माण और समाज में संगठन व संस्कार की भावना विकसित की : शुभम अग्रवाल

संघ ने राष्ट्र निर्माण और समाज में संगठन व संस्कार की भावना विकसित की : शुभम अग्रवाल

राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रायपुर के माधव नगर जोरापारा बस्ती में रविवार को विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शारदा चौक स्थित आरडी बिल्डिंग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ध्वज प्रणाम से हुई, जिसके बाद अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सरसंघ चालक मनीष साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल उपस्थित थे। मुख्य वक्ता रायपुर महानगर के प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौवां वर्ष पूरे हिंदू समाज के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संघ ने 1925 से ही राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन व संस्कार ...
कोरबा में शराबी पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा में शराबी पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

राज्य
कोरबा, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संतराम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। बताया जा रहा है कि संतराम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात भी किसी बात पर विवाद हुआ और नशे में गुस्से में आए संतराम ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब देर रात तक घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़क...
गरियाबंद में बीमार हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

गरियाबंद में बीमार हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

राज्य
गरियाबंद, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य के तौरेगा रेंज में पिछले 20 से 25 दिनों से घूम रहा बीमार हाथी अब आक्रामक हो गया है। मुंह में संक्रमण और दर्द के कारण वह खाना नहीं खा पा रहा है, जिससे उसका व्यवहार उग्र हो गया है। बीती रात इस हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। उदंती सीता नदी अभयारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि हाथी की स्थिति को लेकर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी और उपचार भी किया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। वह झुंड से अलग होकर अकेला घूम रहा है और कई बार नेशनल हाईवे के आसपास भी देखा गया है। शनिवार की रात कोदोमाली गांव के 48 वर्षीय ग्रामीण जंगल सिंह की इस हाथी से आमना-सामना हो गया। हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली, दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली, दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश

राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रविवार को नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों के कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री साव ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने गोधन योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने की समग्र योजना तैयार करने और इसके लिए राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आवंटित करने को कहा। उन्होंने इसके प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगरीय निकायों के लंबित विद्युत बिलों की...
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को दिया अनुपम उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को दिया अनुपम उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 अक्टूबर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने श्रीराम के चरित्र को ‘रामायण’ के रूप में मानवता को एक अमूल्य उपहार दिया है। रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जिसमें समरसता, करुणा और समानता का जीवंत संदेश निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से यह दिखाया कि ईश्वर की दृष्टि में सभी समान हैं — उन्होंने निषादराज से मित्रता की, शबरी के प्रेमपूर्वक दिए बेर खाए और वानर सेना को अपने परिवार की तरह अपनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भोपाल के मानस भवन में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘समरसता सम्मेलन’ में बोल रहे थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद एवं श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम, उज्जैन के पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ महाराज के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कह...
दो बूंद जिंदगी की, दो बूंद स्वस्थ राष्ट्र की: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

दो बूंद जिंदगी की, दो बूंद स्वस्थ राष्ट्र की: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 अक्टूबर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने 12 छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंदें पिलाकर अभियान की शुरुआत की और सभी अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो की दो बूंदें केवल बच्चों को सुरक्षित नहीं करतीं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव रखती हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी बच्चे को जीवनभर पराश्रित बना सकती है, इसलिए इसका उन्मूलन हर नागरिक का दायित्व है। तीन दिवसीय (12 से 14 अक्टूबर) अभियान के तहत प्रदेश के 18 चयनित जिलों में 39 लाख 19 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस कार्य में 64 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स और 24 हजार से अधिक पल्स पोलियो बूथ लगाए गए हैं। स...