Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: National Projects

मप्र में शुरू होगा ‘सीएम प्रगति पोर्टल’, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मप्र में शुरू होगा ‘सीएम प्रगति पोर्टल’, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार अब ‘सीएम प्रगति पोर्टल’ शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की विकास योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने इसे “गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण” बताया और कहा कि यह पोर्टल विकास के मामले में सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक 108 राष्ट्रीय परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 101 पर काम तेजी से चल रहा है। 1850 करोड़ रुपये की रेल लाइनें मिली हैं, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के बयानों पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। छिंदवाड़ा में हुई मौतों के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इसे ...