नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे, जो देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। निर्मला सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं।
सीतारमण आज लगातार नौवां केंद्रीय बजट 2026-27 लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी।
इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय यानी कर्तव्य भवन के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।...
मुंबई, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2026 में भाग लेने के लिए स्विट्ज़रलैंड के दावोस रवाना हो गए हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ इस सम्मेलन में उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय ने दी।
मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार वैश्विक मंच पर भारत के विकास इंजन के रूप में ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया है, और इस नई ‘महा-ग्रोथ’ गाथा की ओर पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से देख रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में डब्ल्यूईएफ 2026 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पिछले वर्ष महाराष्ट्र ने 16 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए थे। इस वर्ष राज्य सरकार ने इससे भी अधि...