भाजपा 1 से 25 दिसंबर तक चलाएगी राष्ट्रव्यापी ‘सेवा दूत अभियान’, घर-घर पहुंचाएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में 1 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक सेवा दूत अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस 25 दिन चलने वाले राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान का समापन सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में चलने वाले इस पहल का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर‑घर तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएँ, सुझाव और शिकायतें एकत्र करेंगे और उन्हें सरकार व पार्टी नेतृत्व ...
