अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिला बड़ा राहत, सुरक्षा कवच 26 फ़रवरी तक बढ़ा
कोलकाता, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक बार फिर बड़ी राहत प्रदान की है। राज्य के तीन थानों में दर्ज एफआईआर तथा सेवाश्रय परियोजना से जुड़े मामलों में अदालत ने उनके अंतरिम सुरक्षा कवच की अवधि 26 फ़रवरी तक बढ़ा दी है। सोमवार को न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने आदेश दिया कि इस अवधि में पुलिस उनके विरुद्ध कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं कर सकेगी।
भवानीपुर थाने, दक्षिण 24 परगना के कालीतला थाने और विष्णुपुर थाने में डायमंड हार्बर के सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज थी। पहले 25 अगस्त को न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने इन तीन मामलों में अंतरिम सुरक्षा प्रदान किया था, जिसकी समय सीमा 30 नवंबर को समाप्त होने वाली थी। इसके अतिरिक्त, सेवाश्रय परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच डायमंड हार्बर, विष्णुपुर और रवींद्रनगर थानों में चल रही थी, जिसे भी अदालत...
