Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सेना दिवस 2027

मप्र में पहली बार होगा भारतीय सेना का राष्ट्रीय समारोह, भोपाल में 15 जनवरी को दिखेगी सैन्य ताकत

मप्र में पहली बार होगा भारतीय सेना का राष्ट्रीय समारोह, भोपाल में 15 जनवरी को दिखेगी सैन्य ताकत

राष्ट्रीय
भोपाल, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार भोपाल में 15 जनवरी 2027 को भारतीय सेना का राष्ट्रीय स्तर का गौरवशाली आयोजन आयोजित होगा, जो प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और गर्व का अवसर माना गया है। बीएचईएल क्षेत्र में भव्य परेड, जंबूरी मैदान में अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन और बड़े तालाब पर इंटीग्रेटेड कॉम्बैट डिस्प्ले के माध्यम से सेना का शौर्य व सामर्थ्य जनता के सामने रखा जाएगा। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि यह समारोह देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को करीब से जानने का अवसर देगा। साथ ही यह नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, सैन्य सेवाओं के प्रति सम्मान और देश की सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करेगा। सारंग ने गुरुवार को टीटी नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में एक ...