Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: समाधान

हर युवा को अपने भविष्य को बड़े परिदृश्य में देखना चाहिएः प्रधानमंत्री

हर युवा को अपने भविष्य को बड़े परिदृश्य में देखना चाहिएः प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक मंच पर कहा कि विकसित भारत के नवीन विचार और समाधान न केवल हमारे देश, बल्कि विश्व का भविष्य भी निर्धारित करेंगे। उन्होंने यह रेखांकित किया कि भारत में अनंत अवसर मौजूद हैं और प्रत्येक युवा को चाहिए कि वह अपने करियर और सपनों को एक बड़े परिदृश्य में देखें, जिससे वह राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके। मोदी ने कई उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कैसे नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास के क्षेत्र में उठाए गए कदमों ने नई नौकरियों और आर्थिक प्रगति को गति दी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, तकनीक और सामाजिक उत्तरदायित्व को मिलाकर अपने भविष्य को आकार दें और देश को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाएं।...
जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित समाधान का आश्वासन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगें, शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने लोगों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड, चिकित्सा व आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित कई विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में पुसौर विकासखंड के ग्राम छिछोरउमरिया निवासी रामगोपाल चौहान एवं रामकुमार चौहान ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आवेदन दिया। आवेदकों ने बताया कि पटवारी द्वारा जांच एवं पंचनामा तैयार कर प्रकरण तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है, परं...