Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विजिलेंस पुलिस स्टेशन

गुवाहाटी में निलंबित एसीएस नूपुर बोरा की 70 लाख की संपत्ति पर ईडी ने अटैच की

गुवाहाटी में निलंबित एसीएस नूपुर बोरा की 70 लाख की संपत्ति पर ईडी ने अटैच की

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूर्व असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी नूपुर बोरा तथा संबंधित व्यक्तियों की 70.09 लाख मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। इसके साथ ही अब तक जब्त की गई कुल संपत्तियों का मूल्य 3.62 करोड़ तक पहुंच गया है। ईडी के गुवाहाटी जोनल ऑफिस-I ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 5(1) के तहत की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियों में नूपुर बोरा के नाम पर 13.45 लाख के एसबीआई म्यूचुअल फंड यूनिट और 21.64 लाख मूल्य की तीन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, माज जालुकबारी और गराल गांव में जमीन के दो प्लॉट खरीदने के लिए दिए गए 35 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान को भी जब्त किया गया है। गुवाहाटी में एक फ्लैट की खरीद के लि...