Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: विंध्याचल

मीरजापुर में 12 वर्षीय प्रिंस की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

मीरजापुर में 12 वर्षीय प्रिंस की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

अपराध
मीरजापुर, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से 12 वर्षीय बालक प्रिंस का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। उसकी निशानदेही पर लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल से बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार, सेमरी गांव निवासी केशव बिंद ने मंगलवार को अपने 12 वर्षीय बेटे प्रिंस के अपहरण की सूचना विंध्याचल थाने में दी थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बालक की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित की थीं। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना का आरोपि...
विंध्याचल नवरात्रि मेले में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों पर नो‑एंट्री का आदेश

विंध्याचल नवरात्रि मेले में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों पर नो‑एंट्री का आदेश

राष्ट्रीय
मीरजापुर, 12 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। विंध्याचल शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। क्षेत्राधिकारी यातायात गायत्री यादव के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर नो‑एंट्री रहेगा, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और आपातकालीन सेवाओं की पहुँच बनी रहेगी। ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी स्थानीय मीडिया और संकेत बोर्डों पर जारी की गई है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रूप से मेले में भाग लें।...