Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

मीरजापुर में 12 वर्षीय प्रिंस की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

मीरजापुर, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से 12 वर्षीय बालक प्रिंस का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। उसकी निशानदेही पर लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल से बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।

पुलिस के अनुसार, सेमरी गांव निवासी केशव बिंद ने मंगलवार को अपने 12 वर्षीय बेटे प्रिंस के अपहरण की सूचना विंध्याचल थाने में दी थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बालक की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित की थीं। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना का आरोपित लालगंज की ओर से आ रहा है। इस पर विंध्याचल पुलिस ने अष्टभुजा चौकी क्षेत्र में गैपुरा‑विजयपुर से लालगंज जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखते ही बाइक सवार कुशियरा जंगल की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर बाइक छोड़ कर वह जंगल में प्रवेश कर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पिंटू उर्फ शैलेंद्र, निवासी परसिया कामापुर, थाना विंध्याचल बताया। उसने स्वीकार किया कि 9 नवंबर को अपराह्न चार बजे पैसे की लालच के चलते प्रिंस को बाइक चलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वही दिन शाम लगभग साढ़े छह बजे उसने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी और शव को कुशियरा जंगल में छिपा दिया। बुधवार को वह शव को पुनः स्थानांतरित करने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आरोपित को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। मामला लालगंज थाने में भी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *