सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार को दी कड़ी फटकार, कहा- ‘बाहुबली जैसा बर्ताव बंद करो’
नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान बिहार के रोहतास जिले के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) अनिल कुमार के आचरण और कार्यशैली पर तीव्र नाराज़गी जताते हुए उन्हें कठोर फटकार लगाई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के नेतृत्व वाली पीठ ने न्यायिक शक्ति के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि “बाहुबली की तरह बर्ताव करना बंद करें”।
विवाद की उत्पत्ति रोहतास के तत्कालीन एसपी और 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी रौशन कुमार को अवमानना का दोषी ठहराने से हुई। 2023 के एक आपराधिक मामले में झूठी गवाही देने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देशों को न मानने पर अनिल कुमार ने 29 सितंबर को तत्कालीन एसपी रौशन कुमार को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने उनपर एक रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया और बिहार के डीजीपी को आदेश दिया कि इस टिप्पणी को अधिकारी की सर्...
