हिमाचल में चिट्टा तस्करी के 3,227 मामले, 5,866 गिरफ्तार, 45.86 करोड़ की संपत्ति जब्त
शिमला, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में चिट्टा तस्करी के कुल 3,227 मामले दर्ज हुए हैं और कुल 5,866 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान तस्करी से प्राप्त 45.86 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त की गई। सबसे अधिक 600 मामले शिमला जिले में सामने आए, जहाँ से 1,261 गिरफ्तारी हुई। यह आंकड़ा राज्य सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया।
सरकारी आँकड़ों के अनुसार 2 नवंबर 2023 से 1 नवंबर 2024 तक 794 मामले दर्ज हुए और 1,373 आरोपी पकड़े गये। अगले वर्ष 1,045 मामलों में 1,952 गिरफ्तारियां हुईं। 2 नवंबर 2025 से 1 नवंबर 2026 की अवधि में 1,388 मामले दर्ज हुए तथा 2,541 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिलावार आँकड़ों में बिलासपुर ने 445 मामलों और 717 गिरफ्तारियों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। मंडी में 314 मामले, कांगड़ा में 282 मामले, तथा सोलन में 245 ...

