Thursday, October 15खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ऑपरेशन-शुद्धि

सोनभद्र में 65 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र में 65 लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। ऑपरेशन शुद्धि के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, एसओजी तथा हिन्दुआरी, चुर्क और लोढ़ी चौकी की संयुक्त टीम ने एक ट्रक में छिपी 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब 625 पेटियों में बँटी हुई थी और इसकी अनुमानित मूल्यांकन लगभग 65 लाख रुपये के बराबर बताया गया। इसके अलावा, पुलिस ने 1,275 यूनिट लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक, एक ट्रक और दो मोबाइल फ़ोन भी जब्त किए। कुल बरामद वस्तुओं की अनुमानित कीमत लगभग 93 लाख रुपये घोषित की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मध्यरात्रि में शारदीय नवरात्र एवं दशहरा के अवसर पर संदिग्ध वाहनों की जाँच चल रही थी। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से आगे स्थित चुर्क की ओर निकले खुले मैदान में खड़ी ट्रक की जांच की गई। ट्रक के केबिन में बैठे दो व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः नसीब चन्द राजपूत और कृष्णप...