Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आदि महोत्सव

इंदौर के ग्रामीण हाट में आज सजेगा सात दिवसीय ‘आदि बाजार’, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उईके करेंगे शुभारंभ

इंदौर के ग्रामीण हाट में आज सजेगा सात दिवसीय ‘आदि बाजार’, केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उईके करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित (ट्राइफेड) द्वारा 23 से 29 नवम्बर 2026 तक सात दिवसीय राज्य स्तरीय आदि बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य देश भर की जनजातीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना तथा शिल्पकारों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। इसका उद्घाटन आज सोमवार को अपराह्न चार बजे केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पेन्द्र वास्कले ने बताया कि इंदौर के ग्रामीण हाट में आयोजित इस बाजार में लगभग 32 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकार एवं उद्यमी अपने हस्तनिर्मित उत्पाद, पारंपरिक कलाकृतियां और स्थानीय वस्तुएँ प्रदर्शित व विक्रय करेंगे। वे यह भी कहे कि आदि बाजार के माध्यम से नागरिकों को जनजातीय कला एवं शिल्प परंपराओ...