Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आईटीआई

आईटीआई के विद्यार्थियों ने स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में किया औद्योगिक भ्रमण, आधुनिक कार्यप्रणाली को समझा

आईटीआई के विद्यार्थियों ने स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में किया औद्योगिक भ्रमण, आधुनिक कार्यप्रणाली को समझा

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 23 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज सोमवार को स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने सरकारी आईटीआई संस्थान, खरसिया के विद्यार्थियों के लिये एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक गतिविधियों, उत्पादन प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों तथा तकनीकी कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संयंत्र के विभिन्न विभागों का विस्तृत अवलोकन कराया गया। कंपनी के अधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों ने उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों के संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, मशीन रखरखाव तथा औद्योगिक सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को वास्तविक मशीनरी के सामने बैठाकर कार्य सिद्धांत समझाने के साथ‑साथ सुरक्षा उपायों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। संयंत्र के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “तक...