
राज्यपाल रमेन डेका ने आज सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।
डेका ने कहा कि महाविद्यालय की डिजिटल व तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के अध्ययन को अधिक सुगम व आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदाए किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह 10 कंप्यूटर और प्रिंटर राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए हैं, जिससे संस्थान की तकनीकी अवसंरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस अवसर पर संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी ने शैक्षणिक उन्नति के लिए यह अनुदान अत्यंत लाभकारी बताया। राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार के योगदान से भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसर सृजित होने पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी को धन्यवाद देते हुए यह आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे और कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में और सुधार लाया जाएगा।
